Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 29, 2026

उत्तराखंड में कोरोना का धमाकाः 221 मौत, 24 घंटे में तीन, 218 पुरानी जोड़ी, छिपाए आंकड़े निकले बाहर, मुआवजे का खेल

बुधवार 30 जून की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई। वहीं, कुल टोटल में 221 मौत को जोड़ा गया। यानी इनमें 218 मौत पुरानी हैं।

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर में छिपाए गए मौत के आंकड़े अब खुलकर सामने आ रहे हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र सरकार को आदेश दिए हैं कि कोरोना से मृतकों के परिवारों को मुआवजे के लिए छह सप्ताह में गाइडलाइन जारी करें। ऐसे में अब 218 पुरानी मौत एकदम सामने आ गई। ऐसे में मुआवजे का खेल भी नजर आ रहा है। अस्पतालों ने जिन मौतों को छिपाया था, उसे अब सार्वजनिक कर दिया। 30 जून की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई। वहीं, कुल टोटल में 221 मौत को जोड़ा गया। यानी इनमें 218 मौत पुरानी हैं। कल मौत का कुल आंकड़ा 7095 था, जो बुधवार को बढ़कर 7316 हो गया है। ये मौत भी विभिन्न जिलों की हैं। जो अप्रैल से लेकर जून माह तक की हैं। पिछली मौत के आंकड़ों को कुल योग में जोड़ने का क्रम 17 मई से शुरू हुआ। जो लगातार चल रहा है। इस दौरान 12, 13, 22 जून के बाद 27 जून को पिछली मौत के आंकड़े नहीं जोड़े गए। मौत की दर 2.09 फीसद से बढ़कर अब 2.15 फीसद हो गया है।

ऊपर चार्ट के नीचे देखिए-कहां की कितनी मौत जोड़ी गई।

प्रदेशभर के अस्पतालों ने छुपाए रखी 218 मौत
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ गई है। न केवल संक्रमित बल्कि मौत के मामलों में भी कमी आने लगी है। इस बीच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत को लेकर अस्पतालों ने जिस तरह का घालमेल किया है, वह बेहद चौंकाने वाला है। प्रदेशभर के निजी व सरकारी अस्पताल मरीजों की मौत के आंकड़े छिपाते रहे हैं। इसका खुलासा तब हो रहा है जब अस्पताल यह आंकड़े राज्य कोविड कंट्रोल रूम को भेज रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में बैकलाग के तौर पर 218 मौत रिपोर्ट हुई हैं। ताज्जुब ये कि इनमें कुछ मौत जनवरी-फरवरी की भी हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी भौचक्क हैं।
13 अस्पतालों को भेजा नोटिस
विभाग ने अब संबंधित अस्पताल व जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को नोटिस जारी किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले यह बात उभर कर आई थी कि कई अस्पताल संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़े छुपाए जा रहे हैं। इस पर राज्य सरकार ने भी अस्पतालों को निर्देश जारी किए कि कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत से संबंधित सूचना उसी दिन अथवा दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक राज्य कंट्रोल रूप को भेजी जाए। अन्यथा संबंधित अधिकारी व अस्पताल के खिलाफ मुकदमा होगा, लेकिन इसके बाद भी कई अस्पतालों ने मरीजों की मौत के आंकड़े छुपाए हैं।
कहां से कितना बैकलाग
बाबा नीम करोली अस्पताल नैनीताल:12
बेस अस्पताल अल्मोड़ा:36
सीएचसी लमगड़ा:01
स्टेट एलोपैथिक डिस्पेंसरी धौलछीना:01
बेस अस्पताल कोटद्वार:32
कोविड हेल्थ सेंटर कोटेश्वर, रुद्रप्रयाग:21
जिला अस्पताल पिथौरागढ़:47
जिला अस्पताल बागेश्वर:12
राजकीय दून मेडिकल कालेज:01
सेना अस्पताल पिथौरागढ़:07
साईं अस्पताल नैनीताल:08
एसचीएच हल्द्वानी :02
विनय विशाल हेल्थकेयर हरिद्वार:25
अस्पताल से अलग मौत
अल्मोड़ा:05
पौड़ी गढ़वाल:08
कुछ कम हुए नए संक्रमित
उत्तराखंड में बुधवार 30 जून की रिपोर्ट में पिछले 24 घंटे में 177 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार 29 जून को 194 नए संक्रमित मिले थे। बुधवार को 243 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे। कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब छह जुलाई की सुबह छह बजे तक है। इस बार सप्ताह में छह दिन बाजार खुलेंगे। रविवार को बंद रहेंगे। वहीं, नैनीताल और मसूरी में पर्यटकों को देखते हुए रविवार को भी बाजार खोलना तय किया गया है।

सैंपलिंग में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में 24 जून को 24280 सैंपल लिए गए। 25 जून को 24993 लोगों के सैंपल लिए गए। 26 जून को 26787 सैंपल लिए गए। 27 जून को 16937 सैंपल लिए गए। 28 जून को 24031 सैंपल लिए गए। 29 जून को 24167 सैंपल लिए गए। 30 जून को 23953 सैंपल लिए गए। हालांकि शासन ने हर दिन सैंपलिंग का लक्ष्य 40 हजार निर्धारित किया है। लक्ष्य निर्धारित करने के बाद एक दिन भी यह आंकड़ा पूरा नहीं हो पाया है।

ब्लैक फंगस से अब तक 95 मौत
वहीं ब्लैक फंगस का भी हमला लगातार हो रहा है। बुधवार 30 जून को ब्लैक फंगस का एक भी नया केस नहीं मिला। तीन मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 495 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 95 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 98 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

सर्वाधिक संक्रमित हरिद्वार में
उत्तराखंड में बुधवार 30 जून को सर्वाधिक नए संक्रमित हरिद्वार जिले में मिले। देहरादून में 37, नैनीताल में 25, हरिद्वार में 56, उधमसिंह नगर में 8, चमोली में 3, बागेश्वर में 3, रुद्रप्रयाग में 5, अल्मोड़ा में 2, पिथौरागढ़ में 9, पौड़ी में 4, टिहरी में 11, उत्तरकाशी में 9, चंपावत में 5 नए संक्रमित मिले।
अब तक कुल 7316 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 340255 हो गई है। इनमें से 325009 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7316 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.09 फीसद से बढ़कर 2.15 हो गई है। रिकवरी 95.52 फीसद है।
पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में मंगलवार 29 जून को 194 नए संक्रमित मिले थे। सोमवार 28 जून को 120 नए संक्रमित, रविवार 27 जून को 82 नए संक्रमित, शनिवार 26 मई को 164 नए संक्रमित, शुक्रवार 25 जून को 126, गुरुवार 24 जून को 118 कोरोना के नए संक्रमित, बुधवार 23 जून को 149 कोरोना के नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

टीकाकरण में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार 30 जून को 577 केंद्र में 62962 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। मंगलवार 29 जून को 674 केंद्र में 74852 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार 28 जून को 634 केंद्र में 47512 लोगों को टीके लगाए गए। रविवार को 280 केंद्र में 23917 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार 26 जून को 745 केंद्र में 70006 लोगों को टीके लगाए गए। शुक्रवार 25 जून को 849 केंद्र में 101618 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। गुरुवार 24 जून को 104350 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *