Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

उत्तराखंड में कोरोना का फिर से धमाका, मौत से राहत

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों में की संख्या में जोरदार धमाका हुआ है। राहत की बात ये है कि किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों में की संख्या में जोरदार धमाका हुआ है। राहत की बात ये है कि किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। मंगलवार 26 जुलाई की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 282 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले सोमवार 25 जुलाई को 182 नए संक्रमित मिले थे और एक मरीज की मौत हुई थी। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 1022 केंद्रों में 41455 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.07.26 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7707 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 96414 हो गई है। इनमें से 91511 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 223 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 1180 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7707 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 287 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 94.98 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।