Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

उत्तराखंड में कोरोना का फिर से धमाका, तीन हजार से ज्यादा मिले नए संक्रमित, टेस्ट में हर नवां संक्रमित, दो की मौत

उत्तराखंड में लगाता तीसरे दिन कोरोना का धमाका हुआ और एक्टिव केस नौ हजार के पार पहुंच गए हैं। स्थिति ये है कि कोरोना का टेस्ट कराने वालों में करीब नवां व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल रहा है।

उत्तराखंड में लगाता तीसरे दिन कोरोना का धमाका हुआ और एक्टिव केस नौ हजार के पार पहुंच गए हैं। स्थिति ये है कि कोरोना का टेस्ट कराने वालों में करीब नवां व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल रहा है। वहीं, दो मरीजों की कोरोना से जान चली गई। ऐसे में आने वाले दिनों में यदि सभी नियमों के प्रति गंभीर नहीं हुए तो स्थिति और ज्यादा भयावह हो सकती है। उत्तराखंड में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। गुरुवार 13 जनवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3005 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले बुधवार 12 को 2915 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो गुरुवार को 1186 केंद्रों में 51699 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.01.13 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7435 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 360224 हो गई है। इनमें से 335677 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 977 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 9936 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7435 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.06 फीसद है। रिकवरी रेट 93.19 है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।