Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में कोरोना का फिर से धमाका, टेस्ट कराने वाला हर 10वां व्यक्ति संक्रमित, तीन की मौत

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन कोरोना का धमाका हुआ और एक्टिव केस आठ हजार के पार पहुंच गए हैं। स्थिति ये है कि कोरोना का टेस्ट कराने वालों में हर 10वां व्यक्ति कोरोना संक्रमित है।

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन कोरोना का धमाका हुआ और एक्टिव केस आठ हजार के पार पहुंच गए हैं। स्थिति ये है कि कोरोना का टेस्ट कराने वालों में हर 10वां व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। वहीं, तीन मरीजों की कोरोना से जान चली गई। ऐसे में आने वाले दिनों में यदि सभी नियमों के प्रति गंभीर नहीं हुए तो स्थिति और ज्यादा भयावह हो सकती है। उत्तराखंड में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। बुधवार 12 जनवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 2915 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार 11 जनवरी को कोरोना के 2127 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 1125 केंद्रों में 59760 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.01.12 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7433 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 357219 हो गई है। इनमें से 334700 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1335 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 8018 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7433 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.08 फीसद है। रिकवरी रेट 93.70 है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।