Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

उत्तराखंड में फिर तोड़ा कोरोना ने इस साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1233 संक्रमित, 47 स्थानों पर लॉकडाउन, दून में नाइट कर्फ्यू

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। इस साल के एक दिन में सर्वाधिक मामले शनिवार 10 अप्रैल को मिले।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। इस साल के एक दिन में सर्वाधिक मामले शनिवार 10 अप्रैल को मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शाम को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 1233 नए संक्रमित मिले। 317 लोग स्वस्थ हुए। तीन लोगों मे एम्स ऋषिकेश में 60 साल के पुरुष, हिमालयन अस्पताल में 61 साल की महिला, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून में 48 साल के पुरुष की शनिवार को कोरोना से मौत हुई। उत्तराखंड में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 47 हो गई है। यहां लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में इन क्षेत्र में लॉकडाउन है। देहरादून में रात से नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा रहा है।


शनिवार को कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 6241 हो गई है। उत्तराखंड में अब कुल संक्रमितों की संख्या 107479 हो गई है। 97644 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1752 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। शनिवार को सबसे ज्यादा देहरादून में 589 नए संक्रमित मिले। हरिद्वार में 254 और नैनीताल में 129, उधमसिंह नगर में 90 संक्रमित पाए गए। गढ़वाल में भी कोरोना का हमला बढ़ता जा रहा है। टिहरी में 58 और पौड़ी गढ़वाल में 50 नए संक्रमित मिले।


47 स्थानों पर लॉकडाउन, देहरादून में नाइट कर्फ्यू
उत्तराखंड में देहरादून नगर निगम, कैंट क्षेत्र, क्लेमंटाउन क्षेत्र में रात दस बजे से सुबह नौ बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। वहीं, उत्तराखंड में नए कंटेनमेंट जोन लगातार बढ़ रहे हैं। अब देहरादून में 27, हरिद्वार में छह, नैनीताल में 13, टिहरी जिले में एक कंटेनमेंट जोन है। यहां लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। आवश्यक वस्तु खरीदने के लिए परिवार के एक सदस्य को ही मोबाइल वेन तक जाने की अनुमति है।


वैक्सीन की कमी से केंद्रों में लग रहे ताले
कोरोना की वैक्सीन की कमी के चलते अब कई सरकारी टीकारण केंद्र में ताले लग चुके हैं। राजधानी देहरादून में ही शनिवार को 87 टीकाकरण केंद्र में 30 में ही टीकाकरण किया गया। अभी तक प्रदेश को वैक्सीन की 13 लाख डोज मिली। इसमें दो दिन पूर्व ही 11 लाख के आसपास इस्तेमाल हो चुकी हैं। इस संबंध में राज्य की ओर से केंद्र को वैक्सीन की डिमांड की गई है।