Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

क्रिकेट पर फिर कोरोना का हमलाः नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका में आगामी मैच खलने से किया मना, भारत के दौरे पर संकट

नए कोरोनावारस वेरियंट का क्रिकेट पर भी हमाला हो गया है। साउथ अफ्रीका में इस वेरिएंट के मिलने से अब क्रिकेट मैचों में भी संकट के बादल छाने लगे हैं। भारत का साउथ अफ्रीका दौरा टलने के आसार बन गए हैं।

नए कोरोनावारस वेरियंट का क्रिकेट पर भी हमाला हो गया है। साउथ अफ्रीका में इस वेरिएंट के मिलने से अब क्रिकेट मैचों में भी संकट के बादल छाने लगे हैं। भारत का साउथ अफ्रीका दौरा टलने के आसार बन गए हैं। क्योंकि साउथ अफ्रीका में कोरोना का नया वेरियंट आने से वहां पर होने वाले क्रिकेट को लेकर अब कुछ नहीं कहा जा सकता। अभी वर्तमान में नीदरलैंड्स भी अफ्रीका के दौरे पर है। तीन वनडे मैचों में से पहला मैच आज 26 नंवबर को खेल रही है।खबरें ये आ रही हैं कि आगे के दोनों मैचों को खेलने से मना कर दिया है। ऐसे में भारतीय टीम का अफ्रीका दौरे पर जाना अब खटाई में पड़ता दिखाई दे रहा है।
17 दिसंबर से भारत का साउथ अफ्रीका दौरा शुरू होने जा रहा है। भारत ए टीम पहले से ही दक्षिण अफ्रीका में है, जहां उसे तीन अनौपचारिक टेस्ट मैच खेलने हैं. जिसमें से पहला चल रहा है। बीसीसीआइ के सूत्रों से एनडीटीवी में प्रकाशित खबर के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस दौरे पर कोई फैसला लेने से पहले सरकार के फैसले का इंतजार कर रहा है। वरिष्ठ खिलाड़ियों के न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट पूरा होने के बाद 8 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए जाने की उम्मीद है।
ये भी पता चला है कि BCCI की वर्तमान में चल रहे भारत A दौरे से कुछ खिलाड़ियों को रिटेन भी कर सकता है। एक नया कोरोनावायरस संस्करण – बी.1.1.529 – वैज्ञानिकों द्वारा खतरनाक बताया जा रहा है। इसके लक्षण गंभीर हैं और ये तेजी से फैल रहा है। आपक बता दें कि इस सप्ताह दक्षिण अफ्रीका में पहली बार पहचाना गया, वैरिएंट बोत्सवाना सहित आस-पास के देशों में फैल गया है, जहां पूरी तरह से टीकाकरण करवा चुके वाले लोग संक्रमित हो गए हैं।
भारत को दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैच, तीन एकदिवसीय और चार टी 20 आई मैच खेलने हैं। श्रृंखला 17 दिसंबर से जोहान्सबर्ग में पहले टेस्ट के साथ शुरू होगी, उसके बाद सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट और 3 जनवरी से केप टाउन में अंतिम टेस्ट मैच होगा। पहला वनडे जनवरी को पार्ल में खेला जाएगा, उसके बाद केप टाउन (14 और 16 जनवरी) में दो और वनडे खेले जाएंगेय़ केपटाउन पहले दो टी-20 मैचों (19 और 21 जनवरी को) की भी मेजबानी करेगा। इसके बाद श्रृंखला 23 और 26 जनवरी को अंतिम दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ पार्ल में समाप्त होगी।