Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन कोरोना का हमला जारी, तेजी से बढ़ रहे एक्टिव केस

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से कोरोना का हमला जारी रहा। एक्टिव मरीजों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से कोरोना का हमला जारी रहा। एक्टिव मरीजों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। राहत की बात ये है कि दूसरे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। बुधवार 27 जुलाई की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के284 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार 26 जुलाई को 282 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 1011 केंद्रों में 43386 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.07.27 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7707 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 96698 हो गई है। इनमें से 91663 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 152 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 1180 से बढ़कर 1301 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7707 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 287 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 94.79 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।