ग्राफिक एरा में विदेशी छात्र-छात्राओं का दीक्षान्त समारोह, असफलता में भी एक सीख: खोलूमो
देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में विदेशी छात्र-छात्राओं को डिग्री दी गई। सात से ज्यादा देशों के छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हुए। दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्रओं से चुनौतियों को अवसर में बदलने का आह्वान किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
दीक्षांत समारोह का आगाज शैक्षिणिक यात्रा के साथ केपी नौटियाल ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह में वर्ष 2024 में उत्तीर्ण विदेशी छात्र-छात्राओं को उपाधि व मिमेन्टो दिए गए। इसमें लाइबेरिया, साउथ सूडान, जिम्बाब्वे, युगांडा, जाम्बिया, डी. आर. कांगो, लेसोथो, तंजानिया आदि के छात्र-छात्राएं शामिल थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
समारोह के मुख्य अतिथि एवं हाई कमीशन ऑफ लेसोथो के काउंसलर थेबांग लिनस खोलूमो ने कहा कि शिक्षा युवाओं का हथियार है, जिसका सही उपयोग करके वे बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। किसी भी देश का भविष्य उसकी युवा शक्ति पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए कई बार हार का सामना भी करना पड़ता है। हर असफलता में भी एक सीख है। श्री खोलूमो ने छात्र-छात्राओं से नवाचार को बढ़ावा देने और बेहतर इंसान बनने का आह्वान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर प्रो. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीयकरण युवाओं को पढ़ाई का एक अनोखा अनुभव व एहसास कराता है। ये युवा ग्लोबल सिटीजन बनकर उन समस्याओं का समाधान खोजने में मदद करते हैं जो पूरे विश्व में सामान्य होती हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में सबसे ज्यादा बेहतर बनकर उभरना जरूरी है। युवा कौशल और प्रतिभा को निखारकर ही देश का भविष्य सुधार सकेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
समारोह के विशिष्ट अतिथि एम्बेसी ऑफ दी रिपब्लिक ऑफ युगांडा के एजुकेशन ऐटशे बेकर नानतावुना बालुन्या ने विदेशी छात्र-छात्राओं को ग्राफिक एरा का ब्रांड एम्बेसेडर करार देते हुए कहा कि डिग्री हासिल करना महत्वपूर्ण है और उससे भी ज्यादा जरूरी है कि जीवन में आने वाली चुनौतियों को अवसर में बदलना। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत और लगन के साथ खुद को इतना कुशल बनाना चाहिए कि वे दुनिया में कहीं भी जाएं तो वहां सकारात्मक प्रभाव छोड़े। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने वाले विदेशी छात्र-छात्राओं ने ग्राफिक एरा से एमबीए, एमएससी, बीबीए, बीएससी, बीए आदि कोर्स किए हैं। समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति ने डा. नरपिन्दर सिंह और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. संजय जसोला ने डिग्री धारकों को शपथ दिलाई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डा. डीके जोशी ने शैक्षिणिक यात्रा का नेतृत्व किया। डीन इण्टरनेशनल अफेर्यस डा. डीआर गंगोडकर ने आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन डा. एमपी सिंह ने किया। दीक्षांत समारोह में विदेशी छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी शामिल हुए व कुछ ऑन लाइन मोड से समारोह से जुड़े।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


