Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

विधायक का विवादित बयान, कोई तुम्हें अरे करे तो तुम का रे करना, हाथ नहीं तोड़ सके तो पैर तोड़ो, मैं जमानत करा दूंगा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के विधायक प्रकाश सुर्वे का भड़काऊ भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दहिसर कोकणी पाड़ा बुद्ध विहार में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने ये भड़काऊ बयान दिया है। इसमें उन्होंने कहा कि हाथ नहीं तोड़ सको तो पैर तोड़ना, मैं अगले दिन जमानत करवाने आऊंगा। प्रकाश सुर्वे ने अपने भाषण में उद्धव ठाकरे गुट की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस इलेक्शन में उन्हे उनकी औकात दिखा देंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिवसेना के भीतर ही शिंदे और ठाकरे गुट के बीच चल रहे मतभेद के बीच प्रकाश सुर्वे ने यह बयान दिया। बयान में उन्होंने कहा कि कोई तुम्हें अरे करे तो तुम का रे करना। किसी की भी दादागिरी सहन नहीं की जाएगी, उन्हें ठोक दो। प्रकाश सुर्वे यहां बैठा हुआ है। हाथ नहीं तोड़ सके तो पैर तोड़ दो। दूसरे दिन मैं जमानत करवाऊंगा, चिंता मत करो। हम किसी से लड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई हमसे लड़ेगा तो हम उन्हें छोड़ेंगे भी नहीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस भड़काऊ बयान के विरोध में अब ठाकरे गुट की ओर से दहिसर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार शिवसेना के पूर्व पार्षद उदेश पाटेकर ने सुर्वे के खिलाफ दहिसर पुलिस स्टेशन में भड़काऊ भाषण देने के मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। पाटेकर ने पुलिस को प्रकाश सुर्वे के भड़काऊ भाषण की वीडियो क्लिप भी दी है। साथ ही मांग की है कि प्रकाश सुर्वे के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भड़काऊ बयान का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष इस मुद्दे को आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठा सकता है। मुख्यमंत्री शिंदे की भी प्रेस वार्ता आज होनी है। उद्धव ठाकरे फिलहाल अपने पिता बाल ठाकरे द्वारा स्थापित पार्टी के प्रमुख बने हुए हैं, लेकिन इस बात को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है कि पार्टी पर किसका दावा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *