Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 22, 2026

एफआरआइ में संविदा कर्मचारियों को कई महीनों से नहीं मिला वेतन, सीटू ने दी आंदोलन की चेतावनी

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) ने एफआरआइ (FRI) देहरादून में संविदा कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। साथ ही शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि वेतन शीघ्र जारी नहीं किया गया तो सीटू को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज ने बताया कि FRI में संविदा कर्मचारियों को पिछले तीन से चार महीनों का वेतन नही दिया गया है। उन्होंने इस संदर्भ में FRI के रजिस्ट्रार थॉमस से भी वार्ता की, किंतु उनके आश्वासन के पश्चात भी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नही किया गया है। उन्हीने बताया कि वेतन न मिलने से कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट आ गया है। इससे वे भुखमरी में कगार पर आ गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने आरोप लगाया कि FRI के कुछ विभागों में तो वेतन दिया गया है, किंतु सीटू से जुड़े कर्मचारियों को पिछले 3 से 4 महीनों के वेतन नही दिया गया है। वेतन भुगतान अधिनियम के तहत माह की 7 तारीख तक वेतन दिए जाने का प्रवधान है। इसका उल्लंघन FRI की ओर से बार -बार किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) के यहां भी की गई है। इस पर FRI प्रशाशन को कल पांच दिसम्बर को तलब किया गया है। लेखराज ने यह भी आरोप लगाया कि FRI प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की सेवा शर्तों में भी मनमाने तरीके से बदलाव कर शोषण किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि FRI प्रशासन का रवैया नही बदलता है और मजदूरों का शोषण बंद नही किया जाता है तो सीटू FRI प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगी।