Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में लगातार कमी दर्ज, उत्तराखंड में भी राहत

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, उत्तराखंड में भी राहत है। मंगलवार 20 जून की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 36 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मौत दर्ज की गई है। ऐसे में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 531897 हो गया है। वहीं, इस दौरान 101 लोग कोविड-19 से उबरे हैं। ऐसे में अब तक कुल 44459838 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 1844 है। सोमवार को देशभर में 387 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,67,34,611 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में सोमवार 19 जून को कोरोना के 62 नए संक्रमित और एक मौत, रविवार 18 जून को कोरोना के 90 नए संक्रमित और दो मौत, शनिवार 17 जून को कोरोना के 108 नए संक्रमित और शून्य मौत, शुक्रवार 16 जून को कोरोना के 96 नए संक्रमित और शून्य मौत, गुरुवार 15 जून को कोरोना के 106 नए संक्रमित और एक मौत, बुधवार 14 जून को कोरोना के 120 नए संक्रमित और शून्य मौत, मंगलवार 13 जून को कोरोना के 80 नए संक्रमित और एक मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में नहीं मिला एक भी नया संक्रमित
उत्तराखंड में सोमवार 19 जून को कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं मिला। इससे पहले रविवार 18 जून को भी कोरोना का नया संक्रमित नहीं मिला था। राहत की बात ये है कि 12वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कोरोना से अब तक 7768 मौत
उत्तराखंड में सोमवार को एक मरीज स्वस्थ हुआ। ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र एक है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7768 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।