Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 8, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नए दावेदारों के सामने आने का सिलसिला जारी, नामांकन के अंतिम दिन आज स्पष्ट होगी स्थिति

इस बार कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंचता जा रहा है। विभिन्न सामाजिक और कर्मचारी संगठनों की तरह कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए हर दिन रेस में एक नया नाम शामिल होता जा रहा है। अब खबर ये आई है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी अब कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे आज पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस सांसद शशि थरूर पहले ही अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक चुके हैं। ये दोनों भी आज यानी शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। सूत्रों ने संकेत दिया है कि शशि थरूर के बाद कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी पार्टी के “जी -23” समूह के दूसरे ऐसे सदस्य हो सकते हैं जो इस चुनाव में शामिल हो सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बता दें कि 80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी जैसे विपक्ष के नेताओं के साथ संबंध अच्छे हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ मिल सकता है. हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी, लोग उन्हें पसंद करते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उधर, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस के G-23 खेमे के नेताओं ने भी गुरुवार को बैठक की। ये बैठक आनंद शर्मा के आवास पर हुई। इस बैठक में मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण, भूपेंद्र हुड्डा सहित कई नेता शामिल रहे। सूत्रों का कहना है कि, G-23 खेमा भी अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार उतार सकता है। शुक्रवार को G-23 ग्रुप ने एक और बैठक बुलाई गई थी। समझा जाता है कि उन्होंने मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। सूत्रों ने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक मनीष तिवारी को चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं, इस पर फैसला आज यानी शुक्रवार सुबह किया जाएगा। शशि थरूर, जो जी-23 का हिस्सा थे, शुक्रवार को पार्टी के शीर्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। तिवारी ने कहा कि अभी तक किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया है और शुक्रवार को ही चीजें स्पष्ट हो सकेंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

17 अक्टूबर को होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार (30 सितंबर) तक दाखिल किए जाएंगे। आठ अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं। 17 अक्टूबर को चुनाव होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।