बैरिक की दीवार पर लघुशंका कर रहा था जवान, एसएसपी ने किया निलंबित

पुलिस अधीक्षक देहरादून डॉ. वाइएस रावत ने एक कांस्टेबल को स्वच्छता को लेकर की गई गलती पर निलंबित कर दिया। वह पुलिस लाइन में एक बैरिक की दीवार पर लघुशंका कर रहा था। उस पर निगाह पढ़ते ही एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
एसएसपी ने पुलिस लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जवान नवीन भारद्वाज को दीवार पर ही लघुशंका करते हुए पकड़ लिया। एसएसपी ने कहा कि अनुशासनहीनता, आचरण के विरुद्ध व्यवहार को किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वस्छता के प्रति विशेष ध्यान देने और दूसरों को भी जागरूक करने को कहा।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






