Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

सिपाही ने पहले काटी कलाई, फिर खाया जहर, मौत, आईजी कार्यालय में था तैनात

नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित आइजी के कार्यालय में तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार की रात आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने अपने कमरे में पहले कलाई की नस काटी। इसके बाद जहर खा लिया।


नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित आइजी के कार्यालय में तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार की रात आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने अपने कमरे में पहले कलाई की नस काटी। इसके बाद जहर खा लिया। मौके से अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से तनाव में था।
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी पुष्कर सिंह बिष्ट (36) की आइजी दफ्तर में टेलीफोन ड्यूटी थी। आइजी बंगले के बगल में वह किराए के कमरे में अकेला रहता था। शुक्रवार रात साथी पुलिसकर्मियों ने कई बार उसे फोन किया। जब उसने फोन का जवाब नहीं दिया तो जवान उसे ढूंढते हुए कमरे में पहुँच गए। जहां पुष्कर को बिस्तर पर गिरा पड़ा था। उसके दाहिने हाथ की कलाई कटी हुई थी। मौके पर उसने उल्टी भी की हुई थी। कमरे से जहर के रेपर भी मिले।
सूचना सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी के साथ ही अन्य पुलिस कर्मी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक पुष्कर 2005 में महकमे में भर्ती हुआ था। साथी उसे काफी मिलनसार स्वभाव का बताते हैं। ऐसे में आत्महत्या जैसा कदम उठाने को लेकर सभी हैरान हैं। सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया क‍ि सिपाही के जांच के बाद सुसाइड की वजह पता चल सकेगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।