Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

आईसीडीएस निदेशक से मिलीं आंगनवाड़ी, गिनाई समस्या, इन मांगों पर बनी सहमति

उत्तराखंड में आंगनवाड़ी कार्यकत्री भी लंबे समय से समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रही हैं। संघर्ष के तहत वे कभी धरने, प्रदर्शनों में शामिल हो रही हैं, तो कभी शासन के आला अधिकारियों से समस्याओं के प्रति गुहार लगा रही हैं। इसी कड़ी में सीटू से सम्बद्ध आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका यूनियन की पदाधिकारियों ने आईसीडीएस निदेशक प्रशांत आर्य से मुलाकात की और उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सीटू के जिला सचिव लेखराज ने बताया कि निदेशक से वार्ता के दौरान आंगनवाड़ी की कई मांगों पर सहमति बन गई है। अन्य मांगों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। यूनियन की ओर से दिए गए ज्ञापन की प्रमुख मांग रुके हुए मानदेय के शीघ्र भुगतान का आश्वासन मिल गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यूनियन की प्रान्तीय महामत्री चित्रा व कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पन्त ने आईसीडीएस निदेशक प्रशान्त आर्य को समस्याएं बताई तो एक जुलाई से सुपरवाइजर की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारम्भ करने, परियोजना से सेक्टर तक सामान ढुलान के बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही सहमति बनी कि आंगनवाड़ी सहायिका जिस केन्द्र पर कार्यरत हैं, उसी केन्द्र पर प्रमोशन किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान ड्रेस के बारे में भी चर्चा हुई। ड्रेस खरीदने की धनराशी कार्यकत्री व सहायिकाओ के खाते में देने की सैद्धान्तिक सहमती बनी और इस पर जल्द निर्णय लिया जायेगा। बाकि मांगो पर नीतिगत फैसला सरकार के अधीन है। ऐसे में इनकी मांगों से सरकार को अवगत करा दिया जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।