Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा, प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने देहरादून में गांधीग्राम, पटेल नगर आदि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया।

उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने देहरादून में गांधीग्राम, पटेल नगर आदि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने वहां लोगों से मिलकर बिंदाल नदी के बहाव से कटी हुई सड़कें और क्षतिग्रस्त मकानों के बारे में जानकारी ली। साथ ही बाढ़ के पानी से प्रभावित लोगों को राशन एवं खाद्य सामग्री वितरित की।

मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि राज्य में भाजपा सरकार की उदासीनता के चलते लोगों की स्थिति बदतर होती जा रही है। गरीब लोग इस भारी बरसात में खुले आसमान के नीचे सोने के लिए विवश हैं। इन लोगों के लिए जल्द ही सरकार को कदम उठाने चाहिए। क्योंकि आने वाले दिनों में सर्दी का मौसम आरंभ हो जाएगा।

उन्होंने सरकार से मांग की कि है कि वह जल्द से जल्द गांधीग्राम एवं टीचर्स कॉलोनी स्थानों पर पुस्ते बनाने का कार्य पूरा करें। जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें आपदा के मद में राहत दिलाने का कार्य करें। उनके साथ छात्र नेता दिवाकर दुबे, प्रदेश सचिव सागर कुमार, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष विकास नेगी, महानगर महासचिव राम कपूर, महानगर सचिव शेखर कपूर, पंकज रघुवंशी, अफरोज, अक्षय जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।