Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

कांग्रेस की 28 अगस्त को प्रस्तावित दिल्ली रैली स्थगित, अब चार सितंबर को महंगाई पर हल्ला बोलः धीरेंद्र प्रताप

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस ने आगामी 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली को फिलहाल स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि अभी इस रैली का नाम “महंगाई पर हल्ला बोल” रखा गया है। ये रैली आगामी 4 सितंबर को नई दिल्ली में होगी। इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत देश के तमाम सर्वोच्च कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि उत्तराखंड राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा इस रैली के सिलसिले में केंद्रीय नेताओं से बातचीत करने के लिए आजकल दिल्ली में हैं।उन्होंने केंद्रीय नेताओं से भेंट की। इसी सिलसिले में आगामी 22 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे राज्य कांग्रेस मुख्यालय में देहरादून में पार्टी के तमाम जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों, पीसीसी सदस्य, अनुषांगिक संगठन और विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों व अन्य नेताओं को बैठक में आमंत्रित किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि कल दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी के केंद्रीय प्रभारी देवेंद्र यादव अन्य नेताओं से मुलाकात के बाद धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में हजारों लोगों को दिल्ली ले जाया जाएगा। महंगाई पर हल्ला बोल रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर तरह की तैयारियां की जाएंगी। उन्होंने बताया पार्टी महासचिव संगठन विजय सारस्वत भी दिल्ली में मौजूद है।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर जो चुनावी प्रक्रिया चल रही है, राज्य की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की ओर से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *