Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 21, 2026

हरिद्वार में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में उमड़ी भीड़, भाजपा ने कहा-परिवर्तन यात्रा ने पंजाब में करा दिया परिवर्तन

उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण शुक्रवार की शाम को हरकी पैड़ी में पूजा अर्चना के बाद से शुरू कर दिया गाय। इसके तहत आज शनिवार 18 सितंबर को हरिद्वार में परिवर्तन यात्रा निकाली गई। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर कटाक्ष किया।

उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण शुक्रवार की शाम को हरकी पैड़ी में पूजा अर्चना के बाद से शुरू कर दिया गाय। इसके तहत आज शनिवार 18 सितंबर को हरिद्वार में परिवर्तन यात्रा निकाली गई। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर कटाक्ष किया। भाजपा की ओर से कहा गया है कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का असर पंजाब तक में देखने को मिल रहा है। वहां कांग्रेस ने परिवर्तन करा दिया है।
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा भूपतवाला स्थित श्री राधा कृष्ण धाम से हर की पैड़ी के लिए रवाना हुई। वाहन नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आदि सवार हैं। बढ़ती महंगाई, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण, बेरोजगारी, किसान विरोधी कृषि बिल और भेल में संविदा श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय, सिडकुल में स्थानीय लोगों को 70 फीसद रोजगार आदि मुद्दों को लेकर कांग्रेस की दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा शनिवार सुबह दस बजे हरकी पैड़ी से शुरू हुई। आर्य नगर चौक, ज्वालापुर वाल्मीकि बस्ती, टिहरी विस्थापित कालोनी, भेल सेक्टर तीन, पायल सिनेमा, शिवालिक नगर होते बहादराबाद पहुंची।

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी दीपिका पांडे, राजेश धर्मानी, मीडिया प्रभारी जरिता, किशोर उपाध्याय समेत कई दिग्गज शुक्रवार शाम ही धर्मनगरी पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह शनिवार सुबह पहुंचे। इन्होंने गंगा पूजन और आरती में हिस्सा लिया। देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इधर यात्रा को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को जगह-जगह बैठकों का दौर चलता रहा। कृष्णा नगर स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में पूर्व दर्जाधारी डॉ संजय पालीवाल ने कार्यकर्त्‍ताओं ने यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। महापौर के पति और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने जनता अब कांग्रेस की ओर उम्मीद लगाए बैठी है।
उत्तराखंड की परिवर्तन यात्रा का असर है पंजाब का परिवर्तन: कौशिक
उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में परिवर्तन यात्रा निकाल रही कांग्रेस को इसका तत्काल फल भी मिल गया और पंजाब में परिवर्तन हो गया। उन्होंने कहा कि गुटबाजी और अंतरकलह से जूझ रही कांग्रेस झूठ और आडम्बर के भरोसे अधिक दिन तक जनता को गुमराह नहीं कर सकती है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस का यही हाल है कांग्रेस में अलग अलग क्षत्रप परिवर्तन यात्रा में शरीक है और कांग्रेस के बिखराव को स्पस्ट तौर पर देखा जा सकता है। यहाँ पर भी परिवर्तन यात्रा के जरिये जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस की असलियत भी सामने आ गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशो में गुटबाजी के कारण विकास कार्यो पर इसका असर देखने को मिलता रहा है और उतराखंड को इसके उदाहरण के तौर पर देखा जा सकता है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *