Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

जन्मदिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, राजीव देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति का किया सूत्रपात

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर देशभर में कांग्रेसियों ने कार्यक्रम आयोजित किए।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर देशभर में कांग्रेसियों ने कार्यक्रम आयोजित किए। उत्तराखंड में भी कांग्रेस मुख्यालय सहित अन्य जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री के देश को दिए गए योगदान को याद किया गया। साथ ही उनके सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
उत्तराखंड में कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस विधान मंडल के उपनेता करण माहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राजीव गांधी साधारण व्यक्तित्व के नहीं थे। वह सबसे आकर्षक व्यक्तित्व के थे। उनसे सारे लोग प्रभावित थे। राजीव गांधी ने भारत को आधुनिकता की सोच को ऊंचाई तक ले जाने का प्रयास किया। भारत के गौरव के लिए उन्होंने अपनी जान तक कुर्बान कर दी। महिला का आदर सम्मान उनके मन में था। तभी महिला को उन्होंने हार पहनाने से नहीं रोका और उसी मानव बम ने उनकी हत्या कर दी। अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपनी तरफ से उस महिला को माफ करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि आज एक पूरी टीम नेहरूजी और अन्य महान विभूतियों के योगदान को मिटाने के प्रयास में जुटी है। उन्होंने कहा कि मैं आइटी सेल वालों से कहना चाहूंगा कि नेहरूजी को सुनिए।


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राजीव गांधी के देश को दिए गए योगदान पर चर्चा करने के साथ ही हर कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत पहचानते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्राद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना प्रौद्योगिकी की क्रांति के जनक थे। उन्होंने भारत में न केवल सबसे पहले लोगों से इंटरनेट व कम्प्यूटर का परिचय करवाया, बल्कि आज उसी की बदौलत पूरी दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। दुनिया में भारत का डंका आईटी क्षेत्र में बज रहा है।

धस्माना ने कहा कि राजीव गांधी जी की शहादत को पूरे 30 वर्ष हो गए हैं और तब से अब तक तीसरी पीढ़ी भी अब स्कूल जाने लगी है। ऐसे में राजीव गांधी जी को सच्ची श्राद्धाजंलि यही होगी कि इन नई पीढ़ी के युवाओं को राजीव गांधी जी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं और कांग्रेस का इतिहास और भारत की आजादी के आंदोलन में व आज़ादी के बाद भारत के नवनिर्माण में योगदान के बारे में हम अवगत करवाएं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।