Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

चकराता के विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सीएम धामी से मिले कांग्रेसी, रखी ये मांग

चकराता विधायक एवं उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समस्याओं को सीएम के समक्ष रखा। इन समस्याओं में विशेष इंटीग्रेटेड टाउनशिप एवं टिहरी विस्थापितों पर विशेष फोकस रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से दिवाला में टाउनशिप निर्माण का प्रस्ताव आया है। काश्तकार पुश्तैनी जमीन पर वर्षों से खेती करते आए हैं। इस योजना से उनकी जमीन चली जायेगी। इससे काश्तकारों में काफी रोष है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि टिहरी बांध निर्माण में टिहरी वासियों का बड़ा योगदान है। बांधी की उम्र सौ से डेढ़ सौ वर्ष है। इससे तीन चार पीढ़ी तक रोजगार के अवसर मिलेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि पुराने लगे लोग लगभग सेवानिर्वित हो चुके हैं। ऐसे में बांध प्रभावित विस्थापितों एवं प्रदेश वासियों को रोजगार में कोटा तय होना चाहिए। जिसमें पचास प्रतिशत अधिकारी एवं सत्तर फीसदी कर्मचारी यहां के हों। उन्होंने कहा कि थोड़की चाका ल्वरखा को राजस्व ग्राम बनाया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पूर्व विधायक राजकुमार ने रिस्पना नदी में बाढ़ से हुई क्षति का आंकलन करने, बाढ़ नियंत्रण के लिए तटबंध के निर्माण करने की मांग उठाई। वार्ड 35 श्रीदेव सुमन नगर की पार्षद संगीता गुप्ता ने नाले के पानी से भू धंसाव एवं घरों में पानी भरने से हुई क्षति का मुआवजा देने और तटबंधों का पुनर्निर्माण करने को कहा। पुरोहा के पूर्व विधायक माल चंद ने बादल फटने से हुई क्षति की पूर्ति की मांग की। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, राजेंद्र शाह, गौरव चौधरी, महेश जोशी आदि भी प्रतिनिधिमंडल में थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।