Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

वार्डों के परिसीमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नगर निगम देहरादून में प्रदर्शन

देहरादून नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरनिगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस मौके पर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने नगर निगम प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को परिसीमन पर जरूरी सूचनाएं भी नहीं दे रहे हैं। जहां जहां परिसीमन पर आपत्ति दाखिल की गई थी, वहां भी अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पक्ष नाममात्र के लिए सुनकर आपत्ति को कागजों के ढेर में दबाते रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को तो पूरी जानकारी उपलब्ध क करा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कोई जानकारी साझा नहीं की गई। वार्डों के परिसीमन पर जो आपत्तियां हमारे साथियों ने दाखिल की हैं, उन पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में साफ साफ लगता है कि परिसीमन के कार्य में प्रशासन भाजपा सदस्यों को लाभ पहुंचा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि निकायों में परिसीमन और आरक्षण तय करने का काम सत्ताधारी दल को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिसीमन तथा आरक्षण पर आपत्ति दर्ज करते हुए स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, सड़कों के पैचवर्क आदि के कार्यों को तत्काल पूरा करने के लिए नगर निगम प्रशासक को ज्ञापन भी सौंपा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदर्शन करने वालों में मनीष नागपाल, निवर्तमान पार्षद नीनू सहगल, रमेश कुमार मांगू, अमित भंडारी, महेंद्र सिंह रावत, सचिन थापा, अभिनव थापर, सोनीया आनंद, कोमल वोहरा, संगीता गुप्ता, इलियास अंसारी, हुकुम सिंह गडरिया, सागर लाम्बा, मुकेश सोनकर, मोहन गुरंग, मुनीक अहमद, आलोक मेहता, सज्जाद अंसारी, देवेंद्र कुमार, रिपु दमन, जगदीश धीमान, नीरज भंडारी, रोबिन त्यागी, ललित भद्री, अरविंद गुरग, मोहम्मद फ़ारुख़, अर्जुन पासी, शुभम चौहान, पिंटु, पूनम कंडारी, विनीत भट्ट आदि शामिल थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।