Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

कोविड से लड़ाई में कांग्रेस सरकार के साथ, पर अव्यवस्थाओं के खिलाफ लगातार बोलेंगेः धस्माना

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कोरोना की जंग में कांग्रेस सरकार के साथ है, लेकिन खामियों पर चुप नहीं बैठेगी।


उत्तराखंड कांग्रेस ने कहा कि कोविड19 की इस दूसरी मारक लहर के प्रकोप से आज पूरा देश ही त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है, लेकिन उत्तराखंड में जिस प्रकार से ये संक्रमण फैला है और उससे जो मृत्यु दर में राज्य पूरे देश में सबसे ऊपर के पायदान में पहुंच गया है। उससे लड़ने में प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह से सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर साथ हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि इसका कतई ये मतलब नहीं है कि हम सरकार की खामियों और अव्यवस्थाओं के खिलाफ बोलना बंद कर देंगे। यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने श्रीदेवसुमन नगर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कोविड वैक्सीन कैंप के शुभारंभ के अवसर पर प्रेस से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शुरू से ये स्टैंड बहुत साफ है कि हम कोरोना के मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं करेंगे, लेकिन इस मुद्दे पर सत्ताधारी बीजेपी शुरू से ही कभी कोरोना को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश करने में जुटी, तो कभी कोरोना के बहाने कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगाने में जुट गई। धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में कुंभ का अनियोजित व अदूरदर्शितापूर्ण आयोजन पूरे उत्तरभारत में दूसरी लहर के विस्फोट का कारण बना। इसका खामियाजा आज पूरे राज्य को भुगतना पड़ रहा है।
धस्माना ने कहा कि कोरोना पार्टी, धर्म, जाति, अमीर गरीब नहीं देखता। वो केवल व्यक्ति की लापरवाही को देख कर उस पर हमला करता है। इसलिए कोरोना का टीका लगाने के बाद भी सावधानी बरतनी है। इसमें मास्क लगाना, हाथों को बार बार साबुन से धोना व उचित दूरी बना कर रखना प्रमुख है। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद संगीता गुप्ता ने कहा कि धस्माना के प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर प्रगति पर है। आज ये कैंप भी उन्हीं के सहयोग से आयोजित हुआ। इस अवसर पर धस्माना ने देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट की ओर से कैंप में आये लोगों को कोविड सुरक्षा किट व डाबर का जूस भी वितरित किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, अनुराग गुप्ता व अनिल बांगा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *