स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के सम्मान की रक्षा के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस
देहरादून स्थित उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के सम्मान की रक्षा और अधिकारों के लिए कांग्रेस को निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। साथ ही ऐसे परिवारों को सम्मानित करना होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए) बैठक में गणेश गोदियाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश जिन स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों की बदौलत आज़ाद है, उसी देश में उनकी विचारधारा और मूल्यों को लगातार कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्तमान सरकार शहीदों के सपनों के भारत को कमजोर करने में लगी हुई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलती आई है, जबकि आज सत्ता में बैठे लोग इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। साथ ही देश की मूल भावना को आघात पहुंचा रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के बताए मार्ग पर चलते हुए अन्याय, अत्याचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सशक्त आवाज उठाएं। साथ ही देश और प्रदेश को सही दिशा देने के लिए संघर्ष तेज करें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बैठक में संगठन को मजबूत करने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के सम्मान की रक्षा करने और उनके अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। प्रकोष्ठ के महामंत्री अवधेश पन्त ने प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली एवं भविष्य के कार्यक्रमों की चर्चा की। साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से अनुरोध किया कि पिछले 10 वर्षों से वर्तमान सरकार द्वारा तिरस्कृत एव स्वतंत्रता आंदोलन की विरोधी रही सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस को अपनी मूल स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को एकत्रित और सम्मानित करना होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने मांग की कि2027 में होने वाले चुनाव के घोषणा पत्र में कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को प्रमुख स्थान देते हुए उनकी जायज मांगों को पूर्ण करने का भरोसा दिलाए। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को चरखा दिया और गंगा माई की चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
विधायक एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य लखपत सिंह बुटोला, उत्तराखंड के जनकवि अतुल शर्मा, संरक्षक गोवर्धन प्रसाद शर्मा, बागेश्वर के गिरीश चंद्र जोशी, राज्य आंदोलनकारी एवं रक्तदान के क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए मोहन खत्री, युवा कांग्रेसी नितिन चंचल आदि को चरखा दिया गया। साथ ही गंगा माई की चुनरी औढ़ाकर सम्मानित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम में कांग्रेस के महामंत्री संजय शर्मा, सूरत सिंह नेगी, मोहन काला, काशीपुर से सुशील गुड़िया, नैनीताल हल्द्वानी से शोभा बिष्ट, अल्मोड़ा से इंद्रलाल आर्य, बागेश्वर से जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडे, हरिद्वार से गोपाल नारसन, सुरेंद्र कुमार सैनी, अदनान, नवीन शरण निश्चल, सुरेंद्र सिंह बुटोला, सत्य प्रकाश चौहान, सुधीर कौशिक, राकेश पंत, राकेश डोभाल, सुभाष जायसवाल ,जयदेव एवं समस्त जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


