Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 26, 2026

इन तीन मुद्दों को लेकर उत्तराखंड में आगामी चुनाव में उतरेगी कांग्रेस, हरीश रावत ने भाजपा से पूछा-त्रिवेंद्र को क्यों हटाया

ऋषिकेश में कांग्रेस के विचार मंथन शिविर के दूसरे दिन उत्तराखंड के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही विधानसभा चुनाव में प्रमुख तीन मुद्दों में राज्य की उत्तराखंडियत की रक्षा, परिवर्तन और विकास का रोड मैप को शामिल करने का निर्णय किया गया।

ऋषिकेश में कांग्रेस के विचार मंथन शिविर के दूसरे दिन उत्तराखंड के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही विधानसभा चुनाव में प्रमुख तीन मुद्दों में राज्य की उत्तराखंडियत की रक्षा, परिवर्तन और विकास का रोड मैप को शामिल करने का निर्णय किया गया। उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और उत्पादों की खुले मंच से पैरवी करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री व उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत इन मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।
शिविर के दौरान बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कांग्रेस के विचार मंथन में बहुत महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं। इस मंथन से अवश्य अमृत निकलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की ओर से कांग्रेस के मंथन पर उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए हरीश रावत ने कहा पंचमढ़ी, शिमला से लेकर कांग्रेस की कार्य पद्धति का चिंतन अनिवार्य अंग रहा है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस के चिंतन से भाजपा की चिंता बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता को निराश किया है। चुनाव में हमारे सामने बेरोजगारी, महंगाई, लोक कल्याण की योजनाओं को बंद किया जाना, कोविड नियंत्रण में फेलियर तो मुद्दा होगा ही साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा को रसातल पर ले जाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है। कांग्रेस शासनकाल में हमने शिक्षा स्वास्थ्य में सुधार पर बात ही नहीं की, बल्कि इसे लागू भी किया है। शिक्षण में सुधार लाने का काम हमने किया। शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के फासले को कम करने में हम सफल रहे हैं। औपचारिक शिक्षा और तकनीकी शिक्षा में समन्वय लाने का काम कांग्रेस करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की ओर से राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को अटल आदर्श विद्यालय में मर्ज करने संबंधी सवाल पर कहा कि हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। सरकार प्रदेश में अटल जी के नाम पर और स्कूल खोलें कोई दिक्कत नहीं है। मगर राजीव गांधी के नाम से विद्यालयों को बंद करने की कोशिश ना करें। कार्यक्रम स्थल पर महिला कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी परविंदर कौर प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, कांग्रेस के प्रदेश महा सचिव राजपाल खरोला, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, अंबिका सजवाण, जिलाध्यक्ष मधु सेमवाल आदि ने पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत किया।
भाजपा बताए कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को क्यों हटाया
हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस शासनकाल में विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री पद से इसलिए हटाया गया था कि वह आपदा नियंत्रण में विफल रहे थे। मगर मुख्यमंत्री के पद से त्रिवेंद्र सिंह रावत को क्यों हटाया भाजपा इस बात का जवाब दें। विचार मंथन शिविर के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा से सवाल किया कि चार साल के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री के पद से त्रिवेंद्र सिंह रावत को क्यों हटाया गया। हमसे कोई पूछता है कि कांग्रेस सरकार में विजय बहुगुणा को क्यों हटाया गया था, कारण साफ था कि केदारनाथ आपदा के बाद आपदा प्रबंधन में वह फेल रहे थे। इसलिए मुख्यमंत्री को बदला गया। ऐसी ही त्रिवेंद्र रावत को हटाने का कारण बताने की हिम्मत भाजपा में क्यों नहीं है।
निष्ठावान और जीतने वाले बनेंगे प्रत्याशी
हरीश रावत ने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठावान और जीत की प्रबल संभावना रखने वाले व्यक्ति को ही प्रत्याशी बनाने में प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में नए युवाओं और महिलाओं को भी ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। इसके लिए शीघ्र चयन समिति का गठन किया जाएगा।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *