Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

कांग्रेस 31 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चरणबद्ध तरीके के आंदोलन करेगी कांग्रेस

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगामी 31 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में चरणबध्द कार्यक्रम आयोजित करेगी। उक्त जानकारी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए धस्माना ने बताया कि आगामी 31 अक्टूबर को पूरे उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्य के प्रत्येक जनपद मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटियां किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाएंगी। इसमें सत्याग्रह व धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच नवम्बर को प्रदेश की राजधानी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में महिला एवं दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस के रूप में पार्टी कार्यकर्ता प्रातः दस बजे से दो बजे तक धरना आयोजित करेंगे।
धस्माना ने बताया कि किसानों के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा बनाये गए काले कानूनों के खिलाफ चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान का समापन 31 अक्टूबर को होगा। राज्य भर में करवाये गए हस्ताक्षरों को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा जाएगा।
उन्होंने बताया कि आगामी 13 नवम्बर को राजधानी देहरादून में नेहरू विचारधारा विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर नेहरू जयंती के अवसर पर पार्टी द्वारा व्यापक पैमाने पर स्पीक अप फार पीएसयूस अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी राज्य व जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर मोदी सरकार की ओर से पीएसयूस बेचे जाने के बारे में लोगों को बताएंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।