Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने धामी सरकार पर किए हमले, बोले-बंबई से आया मेरा दोस्त…

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने उत्तराखंड में धामी सरकार की विभिन्न मुद्दों पर घेराबंदी की। उन्होंने अवैध खनन, शिक्षा विभाग में नियुक्तियों के साथ ही कहा कि बंबई से आया मेरा दोस्त, देखो क्या गुल खिलाता है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने उत्तराखंड में धामी सरकार की विभिन्न मुद्दों पर घेराबंदी की। उन्होंने अवैध खनन, शिक्षा विभाग में नियुक्तियों के साथ ही कहा कि बंबई से आया मेरा दोस्त, देखो क्या गुल खिलाता है। सुरेंद्र कुमार कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के कार्यकाल में नियुक्तियों, खनन, बम्बई से आया मेरा दोस्त, दोस्त को सलाम करो, पर सरकार को जमकर घेरा। साथ ही सवाल किए कि नियुक्तियों व रोजगार पर शिक्षा मंत्री से पूछा है कि शिक्षा विभाग में नियुक्तियों पर दिए गए आंकड़े जुमलेबाजी हैं। वह बताएं कि शिक्षा विभाग की रमसा योजना को क्यों बंद किया गया था।
उन्होंने कहा कि जिन नियुक्तियों शिक्षा मंत्री बात कर रहे है वो तो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत नियुक्तियों के पद हैं। वह बताये कि उनके विभाग में कितने पदों को मृत घोषित किया गया है। शिक्षा का अधिकार के पद तो हमारी स्वीकृति पर ही आये हैं। जो लाखो बेरोजगार सड़को पर है, उनकी नियुक्तियों का क्या होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी 24 हजार नियुक्तियां देने की बात कर रहे हैं, जबकि अधीनस्थ सेवा आयोग व उत्तराखंड लोक सेवा आयोग बार बार कह रहा है कि उसकी क्षमता इतनी परीक्षा कराने की नही हैं।
वहीं उन्होंने सवाल किया कि बार बार परीक्षाओ की स्थगित करना, परीक्षाओ के परिणामों को घोषित न करना, नियुक्ति पत्र जारी न करना यह सब बेरोजगारों के साथ धोखा है। अभी हाल ही में पुलिस, रोडवेज व दर्जनों विभागों में नियुक्ति करने को खेल किया जा रहा है। जानबूझ कर तकनीकी खामियां छोड़ कर बेरोजगारों के हको पर डाका डाला जा रहा है।
वहीं, उन्होंने कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के दिये गए खनन को लेकर दिए बयान को भी चुनोती देते हुए कहा कि सैकड़ों खनन के पट्टो के नवीनीकरण में भारी भ्रस्टाचार व खेल हुआ है। अभी हाल ही में बारिश से टूट गए पुल, सड़कें व जानमाल की हानि के लिए भी कई हद तक अवैध खनन जिम्मेदार है। क्योंकि सरकार में बैठे हुए लोग व सरकार को राजस्व की हानि पहुँचा रहे है।
उन्होंने पूछा कि बम्बई से आया हुआ एक खिलाड़ी भी अब मैच फिक्सिंग के काम मे लग गया है। लगता है 35 लीटर तेल पीने वाला स्कूटर भाजपा में कोई नया गुल खिलाएगा। उन्होंने भाजपा के नेताओ को चुनोती दी कि आओ विकास और भ्रस्टाचार पर सार्वजनिक मंच पर बहस करें। प्रदेश में नए जिलो के गठन पर भी कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री जिलो के गठन को उलझा कर जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रहे है। कांग्रेस सरकार में आते हुए आवश्यकता व जनभावनाओं के अनुसार जिलो का गठन करेगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।