Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा को बताया राजनीतिक ड्रामा

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज की केदारनाथ और बद्रीनाथ जी की यात्रा को राजनीतिक ड्रामा बताया है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जिस तरह से इस धार्मिक यात्रा पर प्रधानमंत्री ने हिमाचली परिधान पहनकर इस महान तीर्थ का दौरा किया, उससे स्पष्ट है कि वह केदारनाथ जी और बद्रीनाथ जी की प्रगति के लिए नहीं, बल्कि हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक उद्देश्यों को लेकर उत्तराखंड आए थे और उन्होंने वही किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि एक ही दिन में बार बार परिधान बदलकर पीएम मोदी ने अपने कैमरे के प्रति प्रेम को भी एक बार फिर से जगजाहिर कर दिया। ऐसा लगता है कि वह पूजा करने नहीं, बल्कि फैशन शो में आए हों। प्रधानमंत्री के भाषण को भी राजनीतिक ड्रामा करार देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री धार्मिक स्थलों का उपयोग राजनीतिक उद्देश्यों के लिए कर रहे हैं, उसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा एक और स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी कभी भी धार्मिक स्थलों पर जाते थे तो कभी राजनीति नहीं दिखाई देती थी। आज जिस तरह से प्रधानमंत्री छठवीं बार केदारनाथ जी आए और इस बार भी जिस तरह से उन्होंने राजनीति की। इससे उनकी हिंदू धर्म में आस्था का तथाकथित नाटक स्पष्ट दिखाई देता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से सीख लेने की अपील की। जो दिन रात सड़कों पर रहकर देश में एकता और अखंडता की अलख जगा रहे हैं। जो कि आज देश के लिए सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि वहीं, पीएम मोदी के ड्रामा को देख देख कर अब जनता ऊब चुकी है। लोगों को पहले ही पता होता है कि वह क्या करने वाले हैं।