Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

बिंदाल में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों का कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने किया मुआयना

गुरुवार की देर रात हुई बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने आज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ग्राम सत्तोवाली घाटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग व नगर निगम की लापरवाही के चलते लोगों को बाढ़ की त्रिस्दी झेलनी पड़ी।

गुरुवार की देर रात हुई बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने आज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ग्राम सत्तोवाली घाटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग व नगर निगम की लापरवाही के चलते लोगों को बाढ़ की त्रिस्दी झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि अगर बरसात से पहले रिस्पना व बिंदाल समेत तमाम नालों खालों में आबादी वाले क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए होते तो बरसात में बाढ़ की नौबत नहीं आती। और दर्जनों लोगों के मकान ध्वस्त नहीं होते।
इस दौरान क्षेत्रवासियों व प्रभावितों ने उन्हें अपने घरों में हुए नुकसान को दिखाया और इस बात के लिए उनको धन्यवाद भी दिया कि कल घटना के तत्काल बाद उन्होंने सारे जिला प्रशाशन को रात में ही घटना की सूचना दे कर मौके पर भिजवाने का काम किया। इसके कारण रात्रि में खतरे की जद में आये लोगों को सुरक्षित जगहों में स्थानांतरित किया गया। सुबह जिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर बाढ़ सुरक्षा के काम शुरू किए।

धस्माना ने पुनः जिलाधिकारी देहरादून से मोबाइल पर बात कर प्रभावित क्षेत्र में युद्ध स्तर पर बाढ़ सुरक्षा आर्य किये जाने व प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की। जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल भराव कार्य व जाल डालने के आदेश दे दिए गए हैं। धस्माना के साथ ब्लॉक कंग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अल्ताफ, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री सुनील चौहान, हसीन, महिपाल, रामबेटी, सुरेंद्र गुप्ता, अनवरी, तस्लीमा, व श्री उदय सिंह पंवार भी थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।