Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 7, 2026

11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन, उत्तराखंड ने भी तैयारी

देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी 11 मार्च को चार सूत्री मांगों को लेकर संसद सत्र के दौरान देश की संसद के सामने जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इसमें लोक सभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस के अनेक सांसद प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों ने तैयारी कर ली है। यह जानकारी देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी ने दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि देश के उन तमाम पूर्व सैनिकों जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान किसी प्रकार की अपंगता को प्राप्त किया। उनको जो पेंशन मिलती है वो अब तक टैक्स फ्री थी। अब केंद्र की मोदी सरकार ने अब इस पेंशन को टैक्स के दायरे में ला कर टैक्स लगा दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के इलाज के लिए सीएचजीएस स्कीम के भारी भरकम रकम जो सरकार द्वारा भुगतान करनी है, उसका भुगतान ना होने से अस्पताल पूर्व सैनिकों के इलाज से कतरा रहे हैं। कर्नल नेगी ने कहा कि प्रदर्शन का तीसरा मुद्दा सैनिकों के सम्मान का है। चौथा मुद्दा अग्निपथ योजना को समाप्त कर सेना में भर्ती की पुरानी प्रणाली को लागू करने का है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि 11 मार्च को होने वाली पूर्व सैनिकों की रैली में प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी के नेतृत्व में उत्तराखंड से सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक नई दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने अग्निपथ योजना समेत पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर तीन चरणों में जो जन जागरण यात्रा निकाली, उससे बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक कांग्रेस से जुड़े। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धस्माना ने कहा कि जब से देश में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती शुरू हुई। उससे उत्तराखंड में युवाओं का सेना में भर्ती होने का जोश ठंडा पड़ गया। इसके कारण जहां देश को बेहतरीन सैनिक मिलने कम हो गए। दूसरी ओर राज्य के युवाओं के रोजगार का एक बड़ा साधन खत्म हो गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तय किया हुआ है कि जिस दिन केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी उसी दिन अग्निपथ योजना समाप्त कर सेना में भर्ती की पूर्व प्रणाली लागू कर दी जाएगी। पत्रकार वार्ता में पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश महामंत्री गोपाल गड़िया, प्रदेश श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल आदि उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *