Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए पेगासस का सहारा ले रही कांग्रेस: कौशिक

उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस की ओर से पेगासस को राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि का हथियार बताते हुए कहा कि उतराखंड कांग्रेस कांग्रेस का राजभवन गमन उसी राजनैतिक नौटंकी का हिस्सा है।

उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस की ओर से पेगासस को राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि का हथियार बताते हुए कहा कि उतराखंड कांग्रेस कांग्रेस का राजभवन गमन उसी राजनैतिक नौटंकी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पेगासस के जरिये फैलाया जा रहा दुष्प्रचार निराधार और बेबुनियाद है।
हालांकि कांग्रेस का प्रदर्शन सिर्फ उत्तराखंड में नहीं है। कांग्रेस ने सारे राज्यों में प्रदर्शन की घोषणा की है। हर राज्य में कांग्रेसी राजभवन कूच करेंगे और राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन देंगे। ये घोषणा कांग्रेस आलाकमान की ओर से की गई है। इसके तहत उत्तराखंड में कांग्रेस ने 22 जुलाई को राजभवन कूच की घोषणा की है।
इस मामले में मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने इस फर्जी कहानी को मानसून सत्र से पहले सुनियोजित तरीके से सामने रखा जिससे संसद को बाधित किया जा सके। अभी तक इस फर्ज़ी कहानी में कहीं भी ऐसा कोई सुबूत् नहीं है, जिसे सरकार से जोड़ा जा सके। यह रिपोर्ट भारत के लोकतंत्र को भी बदनाम करने की साजिश है।
कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को अपने दामन पर भी नजर डालने की जरूरत है। 2013 में आरटीआई के जवाब में यूपीए सरकार की ओर से हर माह 9000 फोन और 500 ई मेल खातों की निगरानी की जाती थी। हाल ही में राजस्थान में विधायकों ने आरोप लगाया कि उनके फोन टेप हो रहे हैं। यहां तक कि 2009 में ममता बनर्जी ने अपने फोन, ई मेल टेप करने के आरोप लगाए। वहीं 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने फोन टेपिंग और निजता के उल्लंघन पर ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया और उन्होंने इसे स्वीकार भी किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला जिसे सरकार से जोड़ा जा सके, लेकिन कांग्रेस अपने राजनैतिक स्वार्थ को देखकर एजेंडे के तहत यह कर रही है। अभी तक यह भी दावा नहीं किया गया है कि किसी मोबाइल विशेष नंबर की उपस्थिति पेगासस से संक्रमित है। जनता ने कांग्रेस को घपले, घोटालो और झूठ की वजह से ही सत्ता से दूर किया और अब उसके सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।