Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

शंकराचार्यों और धर्माचार्यों से कांग्रेस का आग्रह, गो मांस का व्यापार करने वालों से चंदा लेने पर बीजेपी और पीएम से पूछें सवाल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने चारों पीठों के शंकराचार्यों व देश के सनातन धर्म के सभी प्रमुख धर्माचार्यों से आग्रह किया है कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से व भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से सीधा सवाल करें कि गो मांस का व्यापार करने वाली बीफ कम्पनियों से इलेक्टोरल बांड के माध्यम से चंदा लेने का महापाप भाजपा ने क्यों किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अपने कैम्प कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में धस्माना ने कहा कि हमारे सनातन धर्म में गो माता को विश्व की माता “गावो विश्वस्य मात्रा” कहा गया है। यह मान्यता है कि गाय में तैतीस करोड़ देवी देवता वास करते हैं। ऐसे में गो मांस का व्यापार करने वाली बीफ कम्पनियों से चंदा लेने का महापाप भाजपा ने क्यों किया? (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने कहा कि यह कोई राजनैतिक आरोप नहीं है, बल्कि यह अफसोसनाक और अविश्वसनीय सत्य हाल ही में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दी गयी जानकारी में स्पष्ट हुआ तथ्य है। इसे कोई नकार नहीं सकता। धस्माना ने कहा कि गाय, राम व सनातन धर्म का नाम ले कर वोट व सत्ता हथियाने वाली भाजपा के इस कुकृत्य से न केवल भारत के साथ ही पूरे विश्व के सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसका स्पष्टीकरण देश व दुनिया के सनातनियों गो भक्तों का नेतृत्व करने वाले आदि गुरु शंकराचार्य की परंपरा वाले चारों पीठों के शंकराचार्य, या गो महिमा पर धेनुमानस ग्रंथ के रचयिता संत गोपालमणि व अन्य धर्म गुरु ही भाजपा से मांग सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।