Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

कांग्रेस ने निकाली शहीद वीर ग्राम प्रणाम यात्रा, जनरल बिपिन रावत समेत सभी शहीदों को दी श्रद्धाजंलि, पूर्व सैनिकों को धस्माना ने किया सम्मानित

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसियों ने शहीद वीर ग्राम प्रणाम यात्रा निकाली।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसियों ने शहीद वीर ग्राम प्रणाम यात्रा निकाली। इसके तहत देहरादून में कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने यात्रा निकाली। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती पिया थापा के संयोजन में कौलागढ़ में आयोजित शहीद वीर ग्राम प्रणाम यात्रा ने शहीद नीरज थापा द्वार से यात्रा प्रारंभ होकर पूरे गांव की परिक्रमा की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की। उनका हाल चाल जाना। शहीदों के चित्रों पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
धस्माना के नेतृत्व में प्रातः साढ़े ग्यारह बजे कौलागढ़ के शहीद नीरज थापा द्वार पर सबसे पहले शहीद जनरल विपिन्न रावत, उनकी धर्मपत्नी व अन्य सहयोगी जो हैलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए के साथ ही कौलागढ़ के शहीद राइफलमैन नीरज थापा, शहीद राइफलमैन शिव चरण दास, शहीद मेजर संजय सिंह, शहीद हरेंद्र सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। धस्माना ने शहीद नीरज थापा के स्मारक पर लगी उनकी तस्वीर व जनरल रावत की तस्वीर पर पुष्प माला चढ़ा कर व दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसके बाद वहां उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश को सीडीएस जनरल रावत व उनके सहयोगियों की असमय दुर्घटना में हुई शहादत का दुख है, किंतु ये बात का गर्व है कि वे एक जांबाज सैनिक थे व उनके नेतृत्व में सेना व सैन्य बलों ने नई ऊंचाई को छुआ। धस्माना ने कहा कि देश की सेना भारत की सेना है। वो किसी राजनैतिक दल की नहीं है। न उसका धर्म हिन्दू है न ही मुस्लिम, सिख, ईसाई है। देश की सेना व सैनिक का धर्म देश की रक्षा करना है।
उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों से एक बड़ी साजिश के तहत देश की सेना का राजनैतिकरण करने की कोशिश की जा रही है। यह साबित करने की कोशिश की जा रही है, जैसे देश की सेना एक राजनैतिक दल से संबद्ध हो। जो सर्वथा अनुचित ही नहीं, बल्कि सेना का अपमान भी है। धस्माना ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करने का सभी देशवासियों को अधिकार भी है और कर्तव्य भी है।

इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में शहीद सीडीएस जनरल रावत, शहीद नीरज थापा के चित्र ले कर भरत्व माता की जय, वंदे मातरम, भारत के शहीद अमर रहें, देश के शहीद अमर रहें के नारे लगाते हुए शहीद नीरज थापा द्वार से यात्रा निकाली। सैनिक बस्ती, पीपल चौक, अम्बेडकर मार्ग, मुख्य कौलागढ़ मार्ग, कैनाल रोड शांति विहार से परिक्रमा करते हुए ये यात्रा वापस शहीद नीरज थापा मार्ग पहुंची। जहां दो मिनिट का मौन रख कर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
परिक्रमा के दौरान धस्माना शहीद शिव चरण दास, शहीद मेजर संजय सिंह, शहीद हरेंद्र सिंह के निवास पर रुके व शहीदों के परिजनों से मिले। शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद मेजर संजय सिंह के माता पिता के चरण छू कर धस्माना ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। सांय काल धस्माना के नेतृत्व में सीमा द्वार इंद्रानगर में शहीद सुंदर सिंह नेगी द्वार से शहीद के निवास स्थान तक यात्रा निकाली गई। इस दौरान शहीद सुंदर सिंह नेगी के माता पिता व उनके सुपुत्र से मुलाकात की गई। व शहीद सुंदर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की व उनके माता पिता को शाल पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर धस्माना ने कौलागढ़ में शहीद नीरज थापा की माता , शहीद मेजर संजय सिंह के माता पिता, शहीद शिव चरण दास की धर्मपत्नी व सीमाद्वार में शहीद सुंदर सिंह नेगी के माता पिता के साथ ही पूर्व सैनिकों गजेंद्र डींग क्षेत्री, अरबी थापा, आस बहादुर गुरुंग, अतुल थापा, वीर बहादुर गुरुंग, संजय कुमार राणा को शाल पहनाकर सम्मानित किया।
धस्माना के साथ इस अवसर पर कांग्रेस गोरखा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बस्नेत, राजेन्द्र धवन, घनश्याम वर्मा, विजय शाही, देवकी बिष्ट, अभिषेक तिवारी, अजीत शर्मा, अवशेष कथीरिया, डॉक्टर दीपक बिष्ट, सुलेमान, मोहलड़ राम, दीपिका, कैलाश जोशी, उदय सिंह पंवार, वीपी भटाराई, अनुज दत्त शर्मा,शुभम सैनी, सलीम समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।