अमरनाथ यात्रा के दौरान आपदा में मारे गए लोगों की आत्म शांति को कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने से हुई दुर्घटना में मारे गए तीर्थ यात्रियों की आत्म शांति के लिए देहरादून महानगर कांग्रेसजनों ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत एमडीडीए कॉलोनी चन्दर रोड में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने से हुई दुर्घटना में मारे गए तीर्थ यात्रियों की आत्म शांति के लिए देहरादून महानगर कांग्रेसजनों ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत एमडीडीए कॉलोनी चन्दर रोड में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस हादसे में मारे गये सभी तीर्थ यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करती है। साथ ही उनके परिजनों के प्रति संवेदन व्यक्त करती है। इस दुर्घटना में घायल हुए तीर्थ यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के परिजन तीर्थ यात्रा के दौरान हुए हादसे में हताहत हुए हैं, कांग्रेस पार्टी उनके दुःख को बांट तो नहीं सकती, परन्तु इस दुःख की घडी में उनके साथ खड़ी है।
कैंडल मार्च में आनंद त्यागी, मूर्ति देवी, शांति रावत, प्रवीन त्यागी, देवेंद्र सिंह, महेंद्र गुरुजी, राजकुमार यादव, अभय दीपक, अनिल उनियाल, राम सिंह बिष्ट, ललित थपलियाल, अनिल सिंह बिष्ट, सोनू सुंदरियाल, गौतम, पिंटू मौर्य, विकास, डेविड, फरमान, अतुल सक्सेना, गौरव, अमन, समीर, दीपांशु, अनुराग, सूरज, अंशु,देव, लकी, करन, साहिल, गौरव कुमार, अमित, गौतम लोहाट, कृष्ण पाल, अनिल उनियाल, राजेश डोगरा, शाकिब आदि शामिल थे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



