Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

केदारनाथ आपदा के साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान मारे गए तीर्थयात्रियों की आत्मशांति को कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

उत्तराखंड प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान मारे गये तीर्थ यात्रियों एवं 2013 की आपदा में मारे गये तीर्थ यात्रियों की आत्म शांति के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्रवान पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में कैंडल मार्च निकाला।

उत्तराखंड प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान मारे गये तीर्थ यात्रियों एवं 2013 की आपदा में मारे गये तीर्थ यात्रियों की आत्म शांति के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्रवान पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में कैंडल मार्च निकाला। प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन से से निकाला गया कैंडल मार्च गांधी पार्क, घंटाघर होते हुए दर्शन लाल चौक स्थित पंचायती मन्दिर धर्मशाला में पहुंचा। जहां मृतक तीर्थ यात्रियों को श्रद्धांजलि के लिए सभा का आयोजन किया गया।
कांग्रेसियों ने कहा कि राज्य में इस वर्ष चारधाम तीर्थ यात्रा में सरकारी अव्यवस्था के चलते सैकडों लोग हताहत हुए हैं। कांग्रेस पार्टी उन सभी तीर्थ यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए ये कैंडल मार्च किया है। साथ ही राज्य के पर्वतीय क्षेत्र विशेषकर यात्रा मार्गें में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहरा शोक एवं चिन्ता प्रकट की गई। साथ ही सडक दुर्घटनाओं मे कमी लाने के लिए शीघ्र उपाय करने की सरकार से मांग की गई। कांग्रेसजनों ने कहा कि जिन लोगों के परिजन तीर्थ यात्रा में हताहत हुए हैं, कांग्रेस पार्टी उनके दुःख को बांट तो नहीं सकती, लेकिन इस दुःख की घडी में उनके साथ खडी है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा के प्रति कतई गम्भीर नहीं है। चारधाम यात्रा के प्रति राज्य सरकार की लापरवाही एवं अव्यवस्था के चलते तीर्थ यात्रा करने आये श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर बुनियादी सुविधाओं का नितांत अभाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में न तो मेडिकल सुविधा है, न पेयजल सुविधा और न ही रात्रि विश्राम की कोई सुविधा उपलब्ध है। मेडिकल सुविधा के अभाव के चलते कई यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड रहा है। तथा चारधाम यात्रा में अब तक 180 तीर्थयात्री अपनी जान गंवा बैठे हैं। सरकारी आंकडे बताते हैं कि अकेले एक माह की यात्रा के दौरान उतने श्रद्धालुओं की जान चली गई है, जितनी विगत वर्षों में पूरी यात्रा के दौरान भी नहीं गई है।
कैन्डिल मार्च में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन एवं संगठन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, गढवाल मण्डल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महन्त विनय सारस्वत, जसविन्दर सिंह गोगी, विजयपाल रावत, प्रवक्ता सूरत सिंह नेगी, सुजाता पाॅल, संदीप चमोली, विकास नेगी,डाॅ0 विजेन्द्र पाल, विशाल मौर्य, अमरजीत सिंह, विनीत प्रसाद भट्ट, रौबिन त्यागी, कपिल भाटिया, विकास नेगी ,शिवा वर्मा, दर्शन लाल, सुनित सिंह राठौर, सावित्री थापा, बाला शर्मा, अनिल बसनेत, अजय रावत, गुलशेर मुन्ना भाई आदि अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।