Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के जन्मदिवस को मातृशक्ति सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व श्रीमती इन्दिरा गांधी जी के जन्म दिवस 19 नवंबर को उत्तराखंड कांग्रेस मातृशक्ति सम्मान दिवस के रूप में मनाने जा रही है।

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व श्रीमती इन्दिरा गांधी जी के जन्म दिवस 19 नवंबर को उत्तराखंड कांग्रेस मातृशक्ति सम्मान दिवस के रूप में मनाने जा रही है। इस अवसर पर प्रदेशभर के जिला, महानगर, ब्लाक एवं नगर मुख्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम देहरादून में कांग्रेस मुख्लाय में होगा। इसके तहत प्रातः साढ़े नौ बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जो राजीव भवन, गांधी पार्क, इदिरा मार्केट, घंटाघर, पटेल पार्क होते हुए वापस राजीव भवन पहुंचेगी। इसके बाद सुबह दस बजे से मातृशक्ति सम्मान समरोह आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके बाद सुबह 11 बजे स्व. इंदिरा गांधी की याद में ‘इंदिरा प्रियदर्शनी शौर्य’ प्रदर्शनी का उद्घघाटन उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस की प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल संयुक्त रूप से करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *