कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना की घर घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस यात्रा पहुंची इंजीनियरिंग एनक्लेव, सरकार पर किया हमला
पिछले दस साल से देहरादून में कैंट क्षेत्र के लोगों के मन में जगह बनाने का प्रयास कर रहे उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इन दिनों घर घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस यात्रा शुरू की है। इसके तहत वह लोगों से मिल रहे हैं। उन्हें कांग्रेस की नीतियां बता रहे हैं। साथ ही भाजपा सरकारों की विफलताओं सो गिना रहे हैं। गौरतलब है कि धस्माना पिछला विधानसभा चुनाव इसी क्षेत्र से लड़े थे और दूसरे नंबर पर रहे थे। हार के बावजूद भी उन्होंने जनसंपर्क अभियान जारी रखा। कोरोनाकाल में वह कुछ ज्यादा ही सक्रिय नजर आए। जब कोरोना की दूसरी लहर थी कि तो अधिकांश दलों के नेता घरों से निकलने में परहेज कर रहे थे। ऐसे मौके पर वह पीपीई किट पहनकर संक्रमित लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर, कोरोना किट आदि बांटते नजर आए। लोगों को अस्पताल पहुंचाने में एंबुलेंस लेकर मरीज के घर पहुंचे और लगातार कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करते रहे।आज उनकी यात्रा इंजीनियरिंग एनक्लेव पहुंची। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की। महंगाई, बेरोजगारी व ठप्प पड़े विकास के खिलाफ व साथ ही आसन्न विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कैंट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को कांग्रेस के साथ जुड़ने के लिए उन्होंने लोगों को प्रेरित किया। यात्रा में आज प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना इन्द्रपुरम वार्ड के इंजीनियरिंग एनक्लेव में पहुंचे और दर्जनों घरों में लोगों से संपर्क किया। तत्पश्चात वार्ड की प्रमुख नेता निर्मला राठी के निवास पर बैठक कर आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जिताने की लोगों से अपील की।
धस्माना ने कहा जी 2017 में उत्तराखंड की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं के डबल इंजिन के आश्वासन पर राज्य की सत्ता भारी बहुमत से भाजपा को सौंपी थी। 5 वर्षों में भाजपा ने लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया। जितने वादे जनता से भाजपा ने चुनावों में किये थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। चाहे वो महंगाई कम करने का हो या बेरोजगारी दूर करने का, या लोकायुक्त निगुक्त कर भ्रस्टाचार रोकने का हो, या राज्य में त्वरित विकास का। कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। उल्टा राज्य को पांच साल में तीन तीन मुख्यमंत्री देखने को मिले।
धस्माना ने कहा कि पिछले दस वर्षों में जब से कैंट विधानसभा की यह सीट 2012 में अस्तित्व में आई क्षेत्र में विकास की गति कछुवे से भी धीमी रही। अब राज्य की जनता उत्तराखंड में परिवर्तन का मन बना चुकी है और निश्चित रूप में कैंट में भी इस बार परिवर्तन की बयार है। कांग्रेस इस बार यहां जीत का परचम लहरायेगी। इस अवसर पर निर्मला राठी, प्रदेश सचिव मंजू त्रिपाठी, यामीन, पीके जैन, पार्षद अशोक कोहली, पूर्व पार्षद राजेश उनियाल, अनुज दत्त शर्मा, कैलाश जोशी, आशीष जैन, प्रवीण कश्यप सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।




