Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

अल्पसंख्यकों पर हमलों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना के नेतृत्व में डीजीपी से मिला इसाई समुदाय

साई समुदाय पर असमाजिक तत्वों की ओर से किये जा रहे हमलों व रुड़की चर्च पर हमले प्रकरण में पीड़ित ईसाई समुदाय के लोगों पर ही पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मुलाकात की।

उत्तराखंड में लगातार अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय पर असमाजिक तत्वों की ओर से किये जा रहे हमलों व रुड़की चर्च पर हमले प्रकरण में पीड़ित ईसाई समुदाय के लोगों पर ही पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मुलाकात की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ अब तक कार्यवाही न होने पर रोष व्यक्त किया।
क्षुब्ध ईसाई समुदाय के धार्मिक नेता आज प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में राज्य के पुलिस प्रमुख अशोक कुमार से मिले। उन्होंने राज्य में लगातार ईसाई समुदाय के लोगों पर हो रहे हमलों व तत्पश्चात पुलिस द्वारा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही न करने पर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही हिंसा व अराजकता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की।
धस्माना ने डीजीपी से कहा कि रुड़की प्रकरण में असमाजिक तत्वों ने चर्च में भयंकर तोड़फोड़ व लूटपाट की। यही नहीं, महिलाओं व प्रार्थना कर रहे विश्वासियों को बुरी तरह मारा पीटा। इसके बावजूद पुलिस ने पीड़ित पक्ष के विरुद्ध भी एफआईआर लिख दी और अब चर्च की महिला पास्टर पर चर्च व मकान बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। धस्माना ने डीजीपी से मांग की की वे राज्य के सभी जिला पुलिस प्रमुखों को ईसाई समुदाय व उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के निर्देश दें।
इस पर डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि कानून सब के लिए बराबर है और वे पुलिस की तरफ से आश्वस्त करते हैं कि किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। असमाजिक तत्व चाहे वो किसी भी धर्म जाती का हो उसके खिलाफ अपराध करने पर कार्यवाही होगी। प्रतिनिधिमंडल में क्रिश्चन सालिडेरिटी सोसाइटी के हरि राव, पास्टर हेमंत गुरुंग, पास्टर बैंजमीन पॉल, पास्टर हेमंत बीसेक व पास्टर शैलेन्द्र दास शामिल रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।