Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने राज्य में माफियातंत्र पर जताई चिंता, तीन अधिकारियों पर लगे आरोपों की हो जांच

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा सरकार के संरक्षण में फलफूल रहे भू माफिया तंत्र की अफसरसाही से मिलीभगत पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त की।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा सरकार के संरक्षण में फलफूल रहे भू माफिया तंत्र की अफसरसाही से मिलीभगत पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हरिद्वार मे तैनात रहे दो आइएएस और एक आइपीएस अधिकारियों पर भूमाफिया से सांटगांठ कर दलितों की जमीन हडपने के आरोप गम्भीर हैं। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए तथा भूमाफिया तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कडी कार्रवाई होनी चाहिए।
पत्रकारों से बातचीत में करन माहरा ने कहा कि जिन अधिकारियों के परिजनों पर आरोप लग रहे हैं, वे तीनों अधिकारी समय-समय पर हरिद्वार जिले में डीएम और कप्तान के रूप में तैनात रहे हैं। उन्होंने अपने परिजनों-रिश्तेदारों के नाम भूमाफिया यशपाल तोमर से साँठ-गाँठ कर जमीनों की भारी खरीद-फरोख्त की है। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के सगे-संबंधियों पर जमीन खरीद फरोख्त में फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज हुआ है।
उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा पुलिस की ओर से शनिवार को दर्ज किये गये मुकदमे में मुख्य आरोपी गैंगस्टर यशपाल तोमर को बनाया गया है। इसके खिलाफ उत्तराखंड में भी जमीनों के जबरन खरीद और फर्जीवाड़े के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उत्तराखंड सरकार के संरक्षण में रहे इन अधिकारियों में से एक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव के रूप में तैनात है। बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमें के आरोपियों में एक आइएएस अफसर का ससुर, एक आईएएस के पिता और आइपीएस की मां नामजद है।
करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार में दबा कुचला और कमजोर वर्ग आज पीड़ित एवं असहाय महसूस कर रहा है। हरिद्वार में अनुसूचित जाति की जमीनों की अवैध खरीद से जुड़े इस मामले में गैंगस्टर यशपाल तोमर सहित सभी आरोपियों पर कडी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन तीनों नौकरशाहों के परिजनों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वह अलग-अलग समय में हरिद्वार में बतौर डीएम और एसएसपी तैनात रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ग्रेटर नोएडा में भी सरकारी भूमि के पट्टों को औने पौने दाम पर नौकरशाहों के परिवारजनों को बेचा गया।
करन माहरा ने आरोप लगाया कि अरबपति भू-माफिया और गैंगस्टर यशपाल तोमर की जमीनों पर कब्जे के जरिए खड़ा हुआ अकूत संपत्ति का साम्राज्य पश्चिमी यूपी से लेकर उत्तराखंड तक फैला हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए। करन माहरा ने उत्तराखंड सरकार से मांग की कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए तथा जितने भी भू माफिया और नौकरशाह इस खेल में शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।