कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कार्यकर्ताओं से चार सितंबर की रैली में बढ़चढ़कर शिरकत करने का किया आह्वान
देशभर में आसमान छूती मंहगाई, बढ़ती बेरोजगारी एवं मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्रवान पर चार सितम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ महारैली में उत्तराखंड से काग्रेंसजनों को बढ़चढ़कर भागीदारी के लिए आह्वान किया गया। इस संदर्भ में देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के जिला, शहर अध्यक्षों, अनुषांगिक संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की आवश्यक बैठक आहुत की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने कहा कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कांग्रेसजनों से रैली में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। उन्होंने कहा कि आज देश में मंहगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। गरीब को दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है। वहीं दूसरी ओर देश में बेरोजगारी महामारी की भांति पैर पसार चुकी है। ऊपर से केन्द्र की मोदी सरकार की ओर से आम आदमी की आवश्यकता की वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर जनता की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब के साथ खडी रही है तथा उसकी जरूरतों को महसूस करती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने लगातार बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी के खिलाफ 4 सितम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ महारैली का आयोजन किया है। इसमें उत्तराखण्ड राज्य से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रतिभाग करना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
करन माहरा ने कहा कि आज जरूरत की सभी चीजें फल, सब्जी, दालें दुगने दाम पर मिल रहे हैं। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बेतहाशा बढते दाम आम आदमी का जीना दूभर कर रहे हैं। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें मंहगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं। रसोई गैस सिलेण्डर के दाम इतने बढ चुके हैं कि गरीब आदमी के घर का चूल्हा बुझने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सभी भाजपा नेताओं ने अपनी सभी चुनावी जनसभाओं में मंहगाई कम करने का ढिंढोरा पीटते थे, परन्तु उनके 8 साल के कार्यकाल में मंहगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। आम आदमी उसके बोझ को सहन करने में असमर्थ हो गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, विधायक रवि बहादुर, राजेंद्र भंडारी, विक्रम नेगी, गोपाल राणा, पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, ललित फरस्वान, मनोज रावत, जयेंद्र रमोला, एआईसीसी सदस्य चमन सिंह, संजय पालीवाल, गरिमा दसोनी, महेश शर्मा, धीरेन्द्र प्रताप, सरोजनी कैन्तूरा, पीके अग्रवाल, अमरजीत सिंह, याकूब सिद्धिकी, राजपाल खरोला, ताहिर अली, नवीन जोशी, ममता हल्धार, हरिकृष्ण भट्ट, जिला अध्यक्ष लोकमणि पाठक, विरेन्द्र रावत, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, अश्विनी बहुगुणा, महन्त विनय सारस्वत, सुधीर राय, संजय अग्रवाल, धर्मपाल, कलीम खान, राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल, अनुषांगिक संगठनों के मोहन भण्डारी, सुशील राठी, डॉ. प्रदीप जोशी, सत्येन्द्र सिंह पंवार, अनिल बसनेत, मोहित उनियाल, अनिल बसनेत, आचार्य नरेशानन्द नौटियाल, आशीस सैनी, डॉ. गणेश उपाध्याय, शांति रावत, सुहेल अहमद सिद्धिकी, मयंक भट्ट, मदन मोहन शर्मा, बालेश्वर सिंह, प्रदीप डोभाल, प्रकाश रावत, ठाकुर सिह राणा आदि उपस्थित थे।



