Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 12, 2026

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा ने कार्यकर्तां को सिखाया अनुशासन का पाठ, राज्य सरकार को घेरा

उत्तराखंड दौरे पर आईं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए कार्यकर्ताओं को अनुशासन पाठ पढ़ाया। साथ ही एकजुटता के रूप में आगामी चुनावों के लिए जीत का मंत्र दिया। प्रदेश के विभिन्न प्रकरणों को उठाते हुए वह बीजेपी सरकार को घेरने से नहीं चूकीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून के गुरुनानक वेडिंग पॉइंट में देहरादून महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमे मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं सांसद कुमारी शैलजा उपस्थित रहीं। शैलजा अपने चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। उसी के तहत आज देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने किया। कार्यक्रम के दौरान कई सम्माननीय लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इसके अलावा मसूरी, कोटद्वार, कुमाऊं के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन स्थानों पर भी कई लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में कार्यकर्ताओं से कुमारी शैलजा ने कहा कि आज का दौर ऐसा है, जिसमे सबको एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करना है। आज बीजेपी के कर्मों से प्रदेश की जनता परेशान है। अब लोगों ने कांग्रेस के प्रति उत्साह है, भरोसा है। ऐसे में 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आना तय है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी अस्वस्थ्य होते हुए भी सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल हुई। क्योंकि उन्हें इस देश की चिंता है। उन्हें पता है कि सत्ता में बैठे लोग जानता के हितैषी नहीं है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को निजी हित को छोड़कर पार्टी और प्रदेश के हित को लेकर कार्य करना होगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मेरी भूमिका बड़े भाई की है। सबकी बातें सुनना और कोशिश करना कि उसका समाधान निकल सकूँ, इसका सदैव प्रयास रहेगा। हमें आपसी मतभेद भूलकर पार्टी को सत्ता में लाने के लिए अपना सौ प्रतिशत देना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सह प्रभारी मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, देहरादून पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, उपाध्यक्ष अभिषेक चौहान, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सजवाण,आर्येंद्र शर्मा, राजपाल खरोला, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री राजेंद्र भंडारी, जयेंद्र रमोला विजय सारस्वत, प्रदीप जोशी, अश्वनी बहुगुणा संजय किशोर मोहित उनियाल, राजीव महर्षि, डॉ प्रतिमा सिंह, अजय सिंह, यशपाल चौहान, अमरेंद्र बिष्ट, अभिनव थापर, पार्षद संगीता गुप्ता, रमेश मंगू, मंजू त्रिपाठी, कोमल, मोनिका चौधरी, पायल बहल, महिपाल आर्य, प्रीतम आर्य, महेश जोशी आदि उपस्थित रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

अंकिता भंडारी को नहीं मिला अभी तक न्याय
मसूरी में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सरकार कई मामलों में अपने चहेतों को बचाने का कार्य कर रही है। इसी के चलेत अंकिता भंडारी को अब तक न्याय नहीं मिला। सरकार ने सीबीआई जांच की संस्तुति की, लेकिन अब तक जांच आगे नीं बढ़ पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही अंकिता को न्याय दिलाया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों में उमड़ता जन सैलाब बदलाव का संकेत है। बहुत जल्द ही कांग्रेस में बड़े नेता शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी जिताऊ और टिकाऊ दावेदार को ही टिकट देगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा के राज में दलित और पिछड़े लोगों का शोषण हो रहा है। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि सरकार भूमाफिया और खनन माफिया को संरक्षण दे रही है। राज्य में करोड़ों रुपए की जमीन खुर्द बुर्द की जा रही है। चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं असुरक्षित हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन में मसूरी के आंदोलनकारियों का योगदान अविस्मरणीय है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

जामवंत की तरह कार्यकर्ताओं को भूला बल याद दिलवाने आईं हैं शैलजा
पौड़ी जिले में कोटद्वार के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा उत्तराखंड में जामवंत की भूमिका में हैं। वह पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनकी भूली हुई शक्ति व सामर्थ्य को याद दिला रही हैं। ऐसा ठीक उसी प्रकार से हो रहा है, जब राम रावण युद्ध के समय जामवंत ने हनुमान जी को उनका बल याद दिलवाया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यकर्ता सम्मेलन में कुमारी शैलजा ने कहा कि सभी को एकजुट हो कर जन विरोधी, युवा विरोधी, महिला विरोधी, विकास विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत व पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी समेत वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *