Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा-उन्होंने किया चार धाम का अपमान, हम लौटाएंगे उत्तराखंडी स्वाभिमान

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार के दो ही प्रमुख विभाग थे। पहला मुख्यमंत्री चयन आयोग और दूसरा अवैध खनन व कुंभ कोरोना जांच भ्रष्टाचार विभाग। हम दस मार्च को बनने वाली सरकार में चार धाम चार काम का एक नया विभाग उत्तराखंड सरकार में बनाएंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने उत्तराखंड में बीजेपी सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार धुआं छोड़ रही है। इस सरकार के दो ही प्रमुख विभाग थे। पहला मुख्यमंत्री चयन आयोग और दूसरा अवैध खनन व कुंभ कोरोना जांच भ्रष्टाचार विभाग। उन्होंने कहा कि हम दस मार्च को बनने वाली सरकार में चार धाम चार काम का एक नया विभाग उत्तराखंड सरकार में बनाएंगे। इस विभाग का एक अलग से कैबिनेट मंत्री होगा। साथ ही इस विभाग का सचिव एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होगा।
हर साल बताई जाएगी प्रोग्रेस रिपोर्ट
देहरादून स्थित उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यह विभाग प्रतिवर्ष अपनी प्रोगेस रिपोर्ट उत्तराखंड के लोगों के सामने रखेगा। इस रिपोर्ट में यह बताया जाएगा कि गत वर्ष कितने युवाओं को रोजगार मिला। हर गांव, हर द्वार स्वास्थ्य सुविधाओं को ब्योरा होगा। समस्त पांच लाख परिवारों का विवरण होगा, जिन्हें 40 हजार रुपये स्वावलंबन राशि के रूप में मिले। साथ ही पांच सौ रुपये के अंदर उत्तराखंड के सभी परिवारों को गैस सिलेंडरों का विवरण होगा।
लगाए घोटाले के ये आरोप
उन्होंने कहा कि एम्स ऋषिकेश में हुए घोटाले से ये स्पष्ट हो जाता है कि उत्तराखंड के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा क्यों नहीं मिल पाई। इस घोटाले में देहरादून से खरीदा गया मेडिकल उपकरण समुद्र के रास्ते से ऋषिकेश पहुंचाया जाता है। जो पैसा कोरोना के दौरान दवाई, ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए मिलना चाहिए था, वो पैसा डबल इंजन की भ्रष्टाचारी सरकार हजम कर लेती है। तो क्या उत्तराखंड में हजारों लोगों की कोरोना से मौत की जिम्मेदार उत्तराखंड की भ्रष्टाचारी सरकार नहीं है।
चारधामों का अपमान कर रही है बीजेपी
उन्होंने कहा कि बीजेपी उत्तराखंड में चारधामों का अपमान कर रही है। कल एमपी के सीएम उत्तराखंड के स्वाभिमान और हमारे चारों धामों का अपमान करके चले गए। खनन प्रेमी सीएम के मुख से एक भी शब्द विरोध में नहीं निकला। बीजेपी के वरिष्ठ नेता व खनन प्रेमी धामी के मार्गदर्शक एमपी के सीएम के वक्तव्य की कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उत्तराखंडवासियों के लिए चारधाम का मतलब बदरीनाथजी, केदारजी, यमुनोत्री और गंगोत्री जी हैं। ऐसे में ओछी राजनीति के लिए हमारे धर्म की आस्था का मजाक मत बनाइए।
उन्होंने कहा कि इतना सब होने के बावजूद खनन प्रेमी मुख्यमंत्री और भाजपा के मुख से विरोध का एक शब्द भी नहीं निकला। उन्होंने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि बीजेपी के नेताओं को सद्बुद्धि दे। ताकि वे खिसकती हुई सत्ता जाने के क्रोध में हमारे धर्म का मजाक न उड़ाएं। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कॉंग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी, वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डा आरपी रतूड़ी उपस्थित थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।