Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

पीएम के मन की बात के बाद कांग्रेस प्रवक्ता ने किया हमला, बोले-टीवी पर आपने शेखी बघारी, वाहवाही बटोरी, वैक्सीन है कहां

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस के महासचिव एवं प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला किया। पीएम की मन की बात के बाद ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस के महासचिव एवं प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला किया। पीएम की मन की बात के बाद ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता और महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज रविवार 26 दिसंबर एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में मोदी सरकार के उस दावे को गलत ठहराया, जिसमें कहा गया था कि 31 दिसंबर तक 18 साल से ऊपर के सभी देशवासियों को वैक्सीन की दोनों खुराक दे दी जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज ‘मन की बात’ में भी दावा किया है कि देशभर में 141 करोड़ वैक्सीन खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने कल राष्ट्र के नाम संबोधन में फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को बूस्टर डोज देने और 12 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन देने का ऐलान किया था। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी ने टीवी पर आकर कल शेखी बघारी, वाहवाही बटोरी, लेकिन वैक्सीन है कहाँ? उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन वायरस के खतरे को मोदी सरकार नजरअंदाज कर रही है। मोदी सरकार दिशाहीन नेतृत्व की सरकार है, जो स्टंटबाजी तक सीमित हो गई है।
सुरजेवाला ने कहा कि देशभर में 18 साल से अधिक उम्र के 36.5 करोड़ लोगों को अभी तक दूसरा डोज नही लगा है। उन्होंने कहा कि देश में अभी वैक्सीन की 17.74 करोड़ डोज ही उपलब्ध है, जबकि 31 दिसम्बर तक 60 करोड़ डोज की जरूरत है। सूरजेवाला ने बूस्टर डोज पर कहा कि इसके तहत कुल 35 करोड़ 70 लाख वैक्सीन लगनी है, लेकिन उपलब्धता मात्र 17.74 करोड़ ही है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ओमीक्रॉन वायरस के खतरे को नजरंदाज कर जिंदगियों से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के बातें बनाने और टेलीविज़न पर आने से अपराधिक लापरवाही के जख्म नहीं भरेंगे। सूरजेवाला ने कहा कि देश के डॉक्टरों, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, फ्रंट लाईन वर्कर्स व अस्पतालों को साधुवाद, जिन्होंने जान हथेली पर रख कोरोना संकट से जूझने व खतरा उठाकर भी देशवासियों को कोरोना निरोधक वैक्सीन लगाया। देश कोरोना वॉरियर्स का सदा आभारी रहेगा, लेकिन टीवी पर बातें बनाने या रोज टेलीविजन पर प्रधानमंत्री के आने से ज़ख्म नहीं भरेंगे।
सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जिम्मेवारी से बार-बार पीठ दिखाने, कोरोना टीकाकरण की बार-बार नीतियां बदलने, कोरोना की रोकथाम की बजाय खुद के महिमामंडन, रैलियों व चुनावी गोटियों को प्राथमिकता देने, प्रांतों पर दोष मढ़ जिम्मेवारी से पीछा छुड़वाने, जैसी अपराधिक लापरवाहियों से देशवासियों की जान से खिलवाड़ किया गया। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आहट से ठीक पहले देशवासियों की जान एक बार फिर जोखिम में डाली जा रही है। इसलिए मोदी सरकार से जवाबदेही मांगने का समय आ गया है।