Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड में कांग्रेस ने जारी की 53 प्रत्याशियों की सूची, सिटिंग विधायको पर विश्वास, डोईवाला, लैंडसौन व कैंट पर सस्पेंस

करीब दस दिन तक दिल्ली में माथापच्ची के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस ने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी के सीएससी प्रभारी एवं महासचिव मुकुल वाश्निक की ओर से शनिवार देर रात कांग्रेस की पहली सूची जारी की गई है।

करीब दस दिन तक दिल्ली में माथापच्ची के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस ने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी के सीएससी प्रभारी एवं महासचिव मुकुल वाश्निक की ओर से शनिवार देर रात कांग्रेस की पहली सूची जारी की गई है। इसमें प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह अपनी परंपरागत चकराता सीट से मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत के चुनाव लड़ने पर सस्‍पेंस बरकरार है। क्‍योंकि उनका नाम पहली सूची में शामिल नहीं है। कांग्रेस ने पार्टी के सभी सिटिंग नौ विधायकों पर विश्वास जताया है। कुछ समय पहले ही भाजपा से कांग्रेस में वापसी करने वाले यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य को क्रमश: बाजपुर व नैनीताल सीटों से कांग्रेस ने टिकट दिया है। भाजपा से आए पूर्व विधायक मालचंद को भी कांग्रेस ने पुरोला से टिकट दे दिया है। सूची में पिछला विधानसभा चुनाव लड़े कांग्रेस के अधिकांश नेताओं को भी स्‍थान दिया गया है। इनमें राज्‍य की तीसरी विधानसभा के सदस्‍य रहे कई विधायकों के नाम शामिल हैं। नेता प्रतिपक्ष रहीं डा इंदिरा हृदयेश की परंपरागत हल्‍द्वानी सीट से उनके पुत्र सुमित हृदयेश को कांग्रेस ने प्रत्‍याशी बनाया है।
भाजपा से निष्‍कासित किए जाने के छह दिन बाद कांग्रेस में शामिल किए गए डा हरक सिंह रावत व उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत का नाम पहली सूची में जगह नहीं पा सका है। हालांकि, अनुकृति जिस लैंसडौन सीट से टिकट की दावेदार हैं, उसके प्रत्‍याशी की घोषणा अभी नहीं की गई है। हरीश रावत किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, अभी स्‍पष्‍ट नहीं क्‍योंकि पहली सूची में उनका नाम नहीं है। डोईवाला और कैंट विधानसभा सीट से भी अभी किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।

इन 17 सीटों पर कांग्रेस में फंसा है पेच
नरेंद्र नगर
टिहरी
देहरादून कैंट
डोईवाला
ऋषिकेश
ज्वालापुर
झबरेड़ा
रुड़की
खानपुर
लक्सर
हरिद्वार ग्रामीण
चौबट्टाखाल
लैंसडाउन
सल्ट
लालकुआं
कालाढूंगी
रामनगर