उत्तराखंड की प्रतिष्ठा को धूमिल करने से बाज आए कांग्रेसः बिपिन कैंथोला
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कांग्रेस के साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा प्रवक्ता कहा कि आज हरीश रावत व कांग्रेस केवल और केवल झूठी राजनीति के दम पर जनता के बीच अपना स्थान बनाना चाहते है, लेकिन हरीश रावत व कांग्रेस पार्टी बार बार मुंह के खाने के बाद भी झूठ व नफरत की राजनीति करने से बाज नही आते। उन्होंने कहा कि हरीश रावत अपने आपको तथाकथित पहाड़ का हिमायती बताते है, लेकिन उत्तराखंड की जनता उनको कई बार नकार चुकी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)कैंथोला ने कांग्रेस और रावत पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज इनके ये हालात हो गए है कि कोई सोशल मीडिया में कुछ भी झूठे कागज डालता है, और अगर वह सत्ता विरोधी है तो उन तथ्यों की जांच किये बिना कांग्रेस पार्टी व उसके नेता छोटी व पूर्वाग्रह की राजनीति से ग्रसित होकर अर्नगल बयानबाजी करते हैं। साथ ही झूठे कागजों को अपने पेजों से शेयर करते नजर आते हैं। रावत तो रात को कोई बात लिखते है और सुबह पलटी मार देते हैं। समाज को बरगलाने की खोखली राजनीति करने से भी वह बाज नही आते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कैंथोला ने कहा कि रावत व कांग्रेस पूर्ण रूप से खोखली व घृणित मानसकिता की राजनीति के दम पर उत्तराखंड की जनता के बीच अपनी विश्वनीयता बंनाने की जो कोशिश कर रहे हैं, उसके लिए वह फिर से मुंह के बल धरती पर औंधे मुँह गिरेंगे। दो बार लगातार चुनाव हारने के कारण रावत व उनकी पार्टी की कितनी विश्वनीयता है, यह उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को दुबारा सत्ता में स्थापित करके बता दिया है। यह दोनों है कि झूठ की राजनीति का सहारा लेने से बचते नही हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि झूठी व विरोध की राजनीति के कारण आज कांग्रेस व हरीश रावत राजनीति के इतने निचले पायदान पर आ गए हैं कि झूठ फैलाकर अपने राज्य की प्रतिष्ठा तक को धूमिल करने से नही चूकते हैं। इस कुकृत्य के लिए कांग्रेस व रावत को उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिये। उन्होंने कहा कि जो नेता अपने प्रदेश के अंदर अपनी ही पार्टी में अपनी विश्वनीयता ना बना पाए, वह झूठ फैलाकर प्रदेश के युवाओं और जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे लोगोंे को समय आने पर फिर से उत्तराखंड की जनता मुहतोड़ जबाब देगी।



