Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

22 अगस्त को ईडी कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महानगर कांग्रेस ने कसी कमर

आगामी 22 अगस्त को उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। राजधानी देहरादून में ईडी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा अडानी कांड को लेकर ईडी की चुप्पी के विरोध में है। प्रदर्शन की तैयारी को लेकर आज देहरादून में महानगर कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर 22 तारीख के कार्यक्रम के जिला प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि हिंडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट ने एक बार फिर प्रमाण सहित अडानी समूह और सेबी की प्रमुख माधबी बुच पर आरोप लगाए हैं। सरकार इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के बजाय अडानी का बचाव करने में लगी है। ये सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं के मामले में ईडी जिस प्रकार से सक्रिय हो कर उनसे पूछताछ करती है, छापामारी करती है और फिर उनको गिरफ्तार करती है, लेकिन अडानी महा घोटाले में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस मामले में कोई कार्रवाई ईडी को करना मुनासिब नहीं लगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ, उससे प्रथमदृष्टया यह सिद्ध हो रहा है कि सेबी प्रमुख माधबी बुच ने ना केवल अडानी के भाई की कंपनियों में भारी निवेश किया है, बल्कि अनेक तथ्यों को छुपाया है। उच्चतम न्यायालय को भी अंधेरे में रखने का काम किया है, जो एक बड़ा आपराधिक मामला बनता है। फिर भी इस मामले में ईडी के काम में जूं तक नहीं रेंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि ईडी ने जिस प्रकार से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया और महाराष्ट्र के अनेक नेता जिनके खिलाफ ईडी जांच कर रही है, उनको क्लीन चिट देने का काम किया। उससे आज ईडी केंद्र सरकार का विपक्ष के खिलाफ हथियार बन कर रह गई है। कांग्रेस आगामी 22अगस्त को इन्हीं बातों के खिलाफ ईडी दफ्तरों में देश भर के सभी प्रांतों की राजधानियों में प्रदर्शन करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि 22 तारीख के घेराव को सफल बनायें। ये एक देशव्यापी कार्यक्रम है। 22 तारीख को भाजपा सरकार का भ्रष्ट चेहरा बेनकाब करने का दिन है। गोगी ने कहा कि सेबी प्रमुख ने खुद माना है कि अडानी समूह की कंपनी में उनका निवेश है तो फिर वे निष्पक्ष जांच कैसे कर सकती थीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि जो ईडी केवल विपक्ष के नेताओं को बिना वजह निशाना बनाने के लिए तैयार बैठी रहती है, वो आज कहाँ है। इसी सवाल को लेकर हम घेराव कर रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री हीरासिंह बिष्ट, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव याकूब सिद्दिकी, नवीन जोशी, प्रदीप जोशी, दर्शन लाल, सुनीता प्रकाश, पूर्व पार्षद हरि प्रसाद भट्ट, रमेश कुमार मंगू, मोहन गुरंग, मुनीक अहमद, ईलायस अंसारी, अमित भंडारी, मुकेश सोनकर, ईतात ख़ान, मोहम्मद फारुख़, अर्जुन पासी, मोहन थापली, ललित बदी आदि उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।