Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 11, 2026

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 11 जून को, आंगनबाड़ी स्वयंसेविकाएं भी करेंगी प्रदर्शन

देश भर में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों में अंकुश नहीं लगने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तराखंड की समस्त 70 विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन करेंगे। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी जिलाधिकारी कार्यालयों पर प्रदर्शन करेंगी।

देश भर में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों में अंकुश नहीं लगने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तराखंड की समस्त 70 विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन करेंगे। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी जिलाधिकारी कार्यालयों पर प्रदर्शन करेंगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कल 11 जून को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन सुबह 11 बजे से 12 बजे तक एक घंटे किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह राजधानी में होने वाले प्रदर्शनों में भागीदारी निभाएंगे।
धस्माना ने कहा कि मोदी सरकार ने बड़ी बेशर्मी के साथ “आपदा में अवसर” के नारे को साकार किया। इसके तहत पिछले 5 महीनों में पेट्रोल डीजल के दामों में 43 बार बढ़ोत्तरी कर कोरोना से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे लोगों की जेब में खुले आम डाका डालने का घिनौना काम किया है। धस्माना ने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अभियान लगातार चलता रहेगा।
आंगनवाड़ी कार्यकत्री कल करेंगी प्रदर्शन
सीटू से संबद्ध आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन का मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर कल दिनांक 11 जून को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन सुबह करीब साढ़े 11 बजे होगा। उक्त जानकारी यूनियन की प्रान्तीय महामंत्री चित्रकला ने दी। बताया कि आल इंडिया आंगनवाड़ी कार्यकत्री व सेविका फेडरेशन (आइफा) के आह्वान पर फेडरेशन से जुड़ी यूनियने देश भर में मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। इसी कार्यक्रम के तहत देहरादून में भी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

1 thought on “पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 11 जून को, आंगनबाड़ी स्वयंसेविकाएं भी करेंगी प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *