Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले-मोदी सरकार की लाल आंखों पर चीनी चश्मा, संसद में बोलने की अनुमति नहीं

भारतीय और चीनी फौजौं के बीच अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पिछले सप्ताह हुई झड़प को लेकर चर्चा की मांग पर संसद में हंगामा जारी है। इस दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार चीन के मसले पर विपक्ष को बोलने नहीं दे रही है। हंगामे का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ‘लाल आंख’ पर चीनी चश्मा चढ़ा हुआ है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान इस सप्ताह बार-बार कामकाज और कार्यवाही बाधित होती रही है, क्योंकि दोनों ही सदनों में ‘भारत-चीन के बीच सीमा पर हालात’ को लेकर चर्चा की विपक्ष की मांग को ठुकराया जाता रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार सुबह ट्विटर पर लिखा कि-ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी सरकार की ‘लाल आंख’ पर चीनी चश्मा लग गया है। क्या भारतीय संसद में चीन के विरुद्ध बोलने की अनुमति नहीं है? बुधवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट किया था, जब स्पीकर ने चर्चा की उनकी मांग को ठुकरा दिया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

चीनी सेना के साथ हुई झड़पों पर चर्चा के लिए कांग्रेस के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) तथा अन्य कुछ पार्टियां दबाव डालती रही हैं, लेकिन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के दोनों सदनों में दिए गए बयान के अलावा अब तक सरकार चर्चा की मांग को ठुकराती रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।