Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 11, 2026

कांग्रेस ने कभी समय पर नही कराए निकाय चुनाव, अब उठा रही सवाल: महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड भाजपा ने निकाय चुनावों में देरी के कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते कहा कि जिन्होंने सत्ता में रहते कभी कभी समय से निकाय चुनाव नही कराए, अब वही प्रक्रिया की बाध्यता पर राजनीति कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज किया कि संगठन को लेकर मंडलम का शिगूफा छोड़ने से पहले उन्हें प्रदेश टीम को मजबूत करना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पहले के 60 निकायों के मुकाबले आज राज्य में 103 नगर निकाय हैं। लिहाजा, निकाय क्षेत्रों की सीमाओं का विस्तार होने से बड़े पैमाने पर ग्रामीण इलाकों का सीमांकन होने में समय लगता है। साथ ही आरक्षण की स्थिति और मतदाता सूची के तैयार करने की प्रक्रिया संपन्न करना जरूरी होता है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा कि अपनी सरकारों में अनुकूल स्थितियों के बावजूद भी हमेशा निकाय चुनावों को छह महीने विलंब से करवाया। अब प्रक्रिया की बाध्यता को जानते हुए भी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मीडिया की ओर से कांग्रेस का भाजपा की तर्ज पर मंडल गठन को लेकर पूछे सवाल का जवाब देते हुए भट्ट ने कहा कि हमारे जैसा संगठन तैयार करने के लिए उन्हें दीर्घ वैचारिक प्रतिबद्धता और तपस्या की जरूरत है। मंडल का जिक्र करने में एक ही सही बात है कि उन्होंने संस्कृत का प्रयोग किया। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि मंडलम गठन से पहले उन्हें अपने प्रदेश संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देने की जरूरत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि न जाने उन्हे उनके और सनातन संस्कृति के संत के आने से दिक्कत होती है, जबकि सबसे अधिक उनके नेता उनके दरबार में पहुंचते हैं। भाजपा सभी धार्मिक सामाजिक व्यक्तित्वों का देवभूमि में स्वागत करती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।