Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

कांग्रेस ने लगाया गंभीर आरोप, मल्लिकार्जुन खड़के और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रहे बीजेपी नेता, सुनाई ऑडियो रिकॉर्डिंग

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान के चार दिन शेष है। सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के परिवार की हत्या करने की साजिश चल रही है। उन्होंने बीजेपी नेताओं पर इस साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी साजिश अब चित्तपुर से बीजेपी के उम्मीदवार की रिकॉर्डिंग से स्पष्ट हो रही है, जो पीएम मोदी और सीएम बोम्मई का चहेता भी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सनसनीखेज आरोप लगाया। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा इस स्तर तक गिर गई है कि वह मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या करवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को कर्नाटक की जनता ने नकार दिया है। भाजपा इससे परेशान है। कर्नाटक की जनता कांग्रेस पर अपना पूरा प्यार लुटा रही है और यह बात भाजपा को हजम नहीं हो रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव प्रचार में भाजपा को पता चल गया है कि माहौल उनके खिलाफ है। इसलिए अब वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा, यह चित्तापुर से भाजपा के उम्मीदवार की ऑडियो रिकॉर्डिंग से स्पष्ट हो चुका है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की संतान मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने एक ऑडियो क्लिप भी सुनाई, जिसे चित्तापुर से भाजपा उम्मीदवार की आवाज बताया जा रहा है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।