Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

सल्ट विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस ने किए दो एलईडी रथ रवाना, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिखाई झंडी

सल्ट में प्रचार को तेज करने के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज प्रदेश मुख्यालय से दो आधुनिक एलईडी रथ जो पिछले दो दिनों से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की देखरेख में तैयार हो रहे थे। आज शाम सल्ट में प्रचार के लिए विधिवत रूप से धस्माना ने झंडी दिखा के रवाना कर दोनों रथों को रवाना किया।


उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सल्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। एक ओर जहां प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कई दिनों से सल्ट विधानसभा क्षेत्र में दल बल के साथ डटे हैं, वहीं अब प्रचार को तेज करने के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज प्रदेश मुख्यालय से दो आधुनिक एलईडी रथ जो पिछले दो दिनों से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की देखरेख में तैयार हो रहे थे। आज शाम सल्ट में प्रचार के लिए विधिवत रूप से धस्माना ने झंडी दिखा के रवाना कर दोनों रथों को रवाना किया।
छोटे हाथी में तैयार इन दोनों रथों में जहां बायीं ओर एक इंची एलईडी लगी है, वहीं तीन तरफ गंगा पंचोली के प्रचार के होर्डिंग हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के फोटो साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली की फोटो भी है।
रथ रवाना करने से पूर्व पार्टी मुख्यालय में धस्माना ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि सल्ट में सत्ता पलट होगी और कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली भारी मतों से जीतेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले चार वर्षों में भाजापा सरकार ने जनता को निराश किया है। उन्होंने कहा कि 2017 में उत्तराखंड की जनता ने भाजापा को प्रचंड बहुमत दे कर सत्ता सौंपी, लेकिन चार वर्षों में हर वर्ग को बीजीपी सरकार ने निराश किया। उन्होंने कहा कि अब सल्ट में भाजापा की उल्टी गिनती शुरू होगी व 2022 में जनता पूरी तरह से भाजापा को बेदखल कर देगी।
रथ रवाना करने के अवसर पर प्रदेश महा मंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदेश सचिव विकास नेगी, प्रदेश सचिव नवीन पयाल, पूर्व पार्षद ललित भद्री, सुनीत सिंह, अनुज दत्त शर्मा, प्रकाश रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *